यूपी-बिहार की शेरनी अक्षरा सिंह ने दिखाया एक्शन, बोलीं- पटना की लड़की हैं, डरते नहीं हैं हम

Published : Dec 11, 2023, 10:29 PM IST
Akshara Singh New Bhojpuri Song

सार

अक्षरा सिंह भोजपुरी की एक मात्र फीमेल स्टार हैं, जो अभिनय के साथ गायकी में भी अपना जलवा लगातार बुलंद कर बिहार का नाम रौशन कर रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क.भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक्शन से भरपूर गाना 'पटना की लड़की हैं' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह पहली बार पूरे गाने में एक्शन करती नज़र आई हैं। गाना अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे उनके फैन्स के साथ –साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं। गाना 'पटना की लड़की हैं' को अक्षरा सिंह ने अपने मदमस्त अंदाज में गाया है और इसके गीतकार ऋषि ग्वाला हैं, जबकि संगीतकार आशीष वर्मा हैं। गाने के टीजर ने ही इसके प्रति लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी।अब यह गाना भी रिलीज के साथ वायरल होने लगा है।

लड़कियों के लिए प्रेरणा 'पटना की लड़की हैं'

गाना 'पटना की लड़की हैं' को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि "यह गाना लड़कियों के लिए प्रेरणा है। हमने इस मकसद से इस गाने को बनाया है और यह लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि गाने की शुरुआत एक स्टोरी से होती है। इसमें कुछ गुंडे लड़कियों की तस्करी करते नज़र आते हैं, जहां पटना की लड़की का एंट्री होती है और वह उन गुंडों से फाइट कर उन सभी लड़कियों को आगे छुड़ाती है।उन्होंने कहा कि एक कांसेप्ट के साथ यह गाना बेहद ख़ास बना है।मैं पटना समेत बिहार की तमाम लड़कियों से अपील करेंगे कि आप इस गाने को जरुर देखें और अपने अंदर से अपने डर को निकालें। क्योंकि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। एक हिचक उन्हें कमजोर बनाती है, लेकिन जब उससे लड़कियां बाहर निकल जाती हैं, तो उनका व्यक्तित्व मजबूत और निर्भीक हो जाता है। इसलिए यह गाना महिला सशक्तिकरण के लिए एक आवाज बनकर उभरेगा।"

बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हैं अक्षरा सिंह

बता दें कि गाना 'पटना की लड़की हैं' के डीओपी पंकज सोनी हैं।पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक रामदेवन हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खड़का हैं। संपादक आर. निंजा और डीआई रोहित सिंह हैं।अक्षरा सिंह की ख्याति सिर्फ भोजपुरी जगत में ही नहीं, बॉलीवुड में भी खूब है। और तो और अब उन्होंने राजनीति में भी अपना कदम बढ़ा दिया है और दिग्गज राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर के जन सुराज से जुड़ चुकी हैं।

और पढ़ें…

कौन हैं 29 साल की मानसी तक्षक, जो 'एनिमल' में हुईं रेप की शिकार

29 साल छोटी एक्ट्रेस संग रेप सीन कर फंसे बॉबी देओल, अब दी यह सफाई

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम
'कमर 28' में Akanksha Puri का जलवा,खेसारी को छोड़ नीलकमल के आईं नजदीक?