भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह 40 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा में हुआ था। वे शानदार एक्टर के साथ सिंगर भी है। उनके कई म्यूजिक एल्बम भी निकल चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं पवन के करियर की सबसे हिट मूवीज के बारे में।
पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। कुछ फिल्में तो 100 करोड़ क्लब में पहुंची। आइए, जानते हैं इनके बारे में
27
फिल्म प्रतिज्ञा
पवन सिंह की पहली सुपरहिट फिल्म 2008 में आई प्रतिज्ञा थी। इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ, पाखी हेगड़े और सनाली जोशी भी थी। मूवी में मोनालिसा ने जबरदस्त आइटम डांस किया था। फिल्म वीनस मूवीज रीजनल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। फिल्म 78 लाख के बजट में बनी थी और इसने 22 करोड़ का बिजनेस किया था।
वन सि्ंह की फिल्म सत्या 2017 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें अक्षरा सिंह लीड रोल में थी। वहीं, आम्रपाली दुबे ने एक आइटम डांस भी किया था। फिल्म को वेव म्यूजिक यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस मूवी का बजट 4.5 करोड़ था और इसने 45.72 करोड़ का बिजनेस किया था।
47
फिल्म गदर
पवन सिंह की फिल्म गदर 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पवन जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए थे। पवन के साथ फिल्म में निधि झा लीड एक्ट्रेस थी। फिल्म को वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। बता दें कि ये टाइटल सनी देओल की फिल्म के नाम की नकल है। 18.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 133 करोड़ का कारोबार किया था।
57
फिल्म देवरा बड़ा सतावेला
डायरेक्टर राजकुमार आर पांडे की 2010 में फिल्म देवरा बड़ा सतावेला में पवन सिंह, रवि किशन, प्रदीप पांडेय और मोनालिसा लीड रोल में थे। इस फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। फिल्म ने 10 करोड़ का बिजनेस किया था।
67
फिल्म क्रैक फाइटर
2019 में आई पवन सिंह की फिल्म क्रैक फाइटर भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। फिल्म में पवन के साथ संचिता बनर्जी, निधि झा और चांदनी सिंह भी थे। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह थे। फिल्म 17 करोड़ का बिजनेस किया था।
77
फिल्म मां तुझे सलाम
2018 में आई पवन सिंह की मां तुझे सलाम एक देशभक्ति फिल्म थी। इसका निर्देशन असलम शेख ने किया था। फिल्म में पवन के साथ अक्षरा सिंह, मधु शर्मा, मनोज तिवारी और अयाज खान भी थे। इस फिल्म का नाम भी सनी देओल की फिल्म से मिलता जुलता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।