2025 में भोजपुरी हीरोइन अंजना सिंह ने साइन की 25 फ़िल्में, 11 रिलीज भी हुईं

Published : Jan 03, 2026, 06:44 PM IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 2025 अंजना सिंह के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने एक ही साल में 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर नया कीर्तिमान रचा है। इसके साथ ही उनकी 11 फिल्में साल 2025 में रिलीज हुईं, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। 

PREV
15

पहली फिल्म से ही मिली बड़ी पहचान

अंजना सिंह का भोजपुरी सिनेमा में आगमन बेहद प्रभावशाली रहा। पहली ही फिल्म ‘एक और फौलाद’ की शूटिंग के दौरान उनके अभिनय ने निर्माताओं और निर्देशकों को प्रभावित किया। इसका नतीजा यह रहा कि पहली फिल्म पूरी होने से पहले ही उन्होंने करीब 10 फिल्मों पर साइन कर लिया। अपने करियर के शुरुआती साल में ही अंजना सिंह ने 11 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर कुल 17 फिल्मों का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वे लगातार फिल्म दर फिल्म दर्शकों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती रहीं।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 की नीलम गिरी बनी बुलबुल तो खेसारी लाल चुलबुल, नए गाने में दिखा जबरदस्त रोमांस

25

अक्टूबर 2023 के बाद जोरदार कमबैक

करियर के बीच एक ऐसा दौर भी आया जब अंजना सिंह की सक्रियता कुछ कम हुई, लेकिन अक्टूबर 2023 के बाद उन्होंने दमदार वापसी की। सिनेमा हॉल के दौर में ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना सिंह अब छोटे पर्दे और टीवी प्लेटफॉर्म पर “टीआरपी क्वीन” के रूप में जानी जा रही हैं। ऐसे समय में जब सिनेमाघरों का अस्तित्व सीमित होता जा रहा है और टीवी चैनल टीआरपी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अंजना सिंह की फिल्मों ने लगातार शानदार रेटिंग हासिल की है।

35

2025 में रिलीज हुईं अंजना सिंह की 11 फिल्में

साल 2025 में अंजना सिंह की जिन 11 भोजपुरी फिल्मों ने रिलीज होकर चर्चा बटोरी, उनमें शामिल हैं: छपरा वाली सिवान वाली, छोटकी दीदी बड़की दीदी, जय मां विंध्यवासिनी 2, बिटिया रानी बड़ी सयानी, बड़की भाभी, मासूम हाउस वाइफ, आपन कहावे वाला के बा, सास बहु की पाठशाला, जय मां शीतला और बेलन वाली बहु। इन फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि टीवी चैनलों को भी मजबूत टीआरपी दिलाई।

यह भी पढ़ें : 'धुरंधर 2' से भिड़ रही Toxic में कितनी हीरोइन, 4 के तो फर्स्ट लुक भी आ चुके

45

आने वाली फिल्मों की लंबी लिस्ट

अंजना सिंह ने जिन भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, उनमें पतोहिया हंटर वाली, किन्नर मां, कुश्ती, नादान इश्क, बबुआ, सावधानी हटी सौतन पटी, हमार नथुनिया, किसान बहुरिया, चटोरी बहु 2, मां गायत्री, दक्षिण भारतीय बहु, मां का साया, छोटकी बहन जेठानी बड़की बहन देवरानी, शुभ आरती और नईहर की चुनरी शामिल हैं। ये फिल्में आने वाले समय में दर्शकों के सामने रिलीज होंगी।

55

अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 से मिली बड़ी उपलब्धि

अंजना सिंह के लिए 2025 और भी खास बन गया, जब उन्हें अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 में फिल्म छोटकी दीदी बड़की दीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (समीक्षक वर्ग) का सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार उनके सफल और मेहनती साल की आधिकारिक पुष्टि करता है। कुल मिलाकर, साल 2025 अंजना सिंह के करियर का एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ है। अभिनय, लोकप्रियता और कार्यक्षमता के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में वे आज भी एक मजबूत स्तंभ हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories