- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Bigg Boss 19 की नीलम गिरी बनी बुलबुल तो खेसारी लाल चुलबुल, नए गाने में दिखा जबरदस्त रोमांस
Bigg Boss 19 की नीलम गिरी बनी बुलबुल तो खेसारी लाल चुलबुल, नए गाने में दिखा जबरदस्त रोमांस
भोजपुर फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बुलबुल' रिलीज हो गया है। 2026 में यह पहला भोजपुरी गाना है, जिसमें खेसारी को 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है।

'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद नीलम गिरी का पहला गाना
'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद यह नीलम गिरी का पहला गाना है। इसमें खेसारी लाल यादव उन्हें बुलबुल कहकर पुकार रहे हैं और वे उन्हें चुलबुल कहकर बुला रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी शानदार है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है।
कुछ ही घंटों में 'बुलबुल' गाने को लाखों व्यूज मिले
खेसारी लाल और नीलम गिरी पर फिल्माए गए इस गाने को 2 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया और यूट्यूब पर आते ही यह वायरल हो गया है। महज 6 घंटे के अंदर इस सॉन्ग को 4 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं 78 हजार से ज्यादा लाइक्स भी इस गाने को मिले हैं।
किसने दी खेसारी लाल यादव-नीलम गिरी के गाने को आवाज़?
भोजपुरी के लेटेस्ट गाने 'बुलबुल' को आवाज़ खुद खेसारी लाल यादव ने दी है। वहीं फीमेक वॉयस शिल्पी राज की है। दोनों की आवाज़ ने इसे बेहद खूबसूरत बना दिया है। बात गाने के बोल की करें तो यह छोटू यादव ने लिखा है। वहीं, इस गाने को संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। कंपोजर रोशन सिंह, मिक्स मास्टर जीतू शर्मा और डीआई रोहित सिंह हैं।
किस फिल्म का गाना है 'बुलबुल'
'बुलबुल' सॉन्ग भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का हिस्सा है, जिसके डायरेक्टर लाल बाबू पंडित हैं और प्रोड्यूसर सुरेंद्र यादव हैं। गाने की कोरियोग्राफी एम.के. गुप्ता ने की है, जिनके डांस स्टेप्स और नीलम गिरी की अदाओं ने इसे बेहद आकर्षक बना दिया है।
खेसारी लाल यादव-नीलम गिरी के गाने पर आए ऐसे रिएक्शन
खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी का यह गाना उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "यही एक बंदा है, जो असली ट्रेंडिंग स्टार है। इसके लिए लाइक तो बनता है।" एक यूजर का कमेंट है, "बुलबुल आज पसंद आ गई। हम लोग को दे दो भैया। इतना तो कर ही सकते हो हम लोग के लिए।" एक यूजर ने लिखा, "क्या कमाल सॉन्ग है खेसारी भैया ग्राउंड लेवल पर तहलका मच जाएगा।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।