Sonam Malik Rise and Fall 2: कौन हैं सोनम मलिक, जिन्होंने पवन सिंह के साथ काम किया है? जानिए ‘आरा के ओठलाली’ से लेकर ‘महक’ और ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं।
Sonam Malik Wild Card Entry: हरियाणवी अभिनेत्री सोनम मलिक इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के बाद अब उनके नाम के साथ हिंदी फिल्म ‘महक’ और रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी जुड़ गई है। ऐसे में फैंस की नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हैं। जानिए सोनम मलिक के बारे में।
पवन सिंह के साथ काम कर चुकी हैं सोनम मलिक
सोनम मलिक ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करके अपनी पहचान बनाई है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ उनका गाना ‘आरा के ओठलाली’ भी उनके करियर से जुड़ा चर्चित प्रोजेक्ट है। इस गाने के जरिए सोनम को भोजपुरी दर्शकों के बीच पहचान बनाने का मौका मिला। पवन सिंह के समर्थन में अपनी बात रखने के बाद भी सोनम सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं। वहीं पवन सिंह की ओर से सोनम के करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने की बात को लेकर भी खूब चर्चा रही हैं।
‘डाक खाना’ से हरियाणवी प्रोजेक्ट में बनाई जगह
भोजपुरी गानों के बाद सोनम मलिक ने हरियाणवी मनोरंजन जगत में भी काम किया। वह Chaupal Original के प्रोजेक्ट ‘डाक खाना’ में नजर आई थीं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ Ndee Kundu भी दिखाई दिए। क्षेत्रीय मनोरंजन जगत में काम करने के बाद अब सोनम की नजर हिंदी सिनेमा पर है। उनकी आगामी हिंदी फिल्म का नाम ‘महक’ बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और कहानी को लेकर पुख्ता जानकारी अबतक सामने नहीं आई है।
‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री से बढ़ेंगी उम्मीदें?
सोनम मलिक की ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की चर्चा उनके करियर के लिहाज से अहम है। रियलिटी शो में कलाकारों को अभिनय और म्यूजिक वीडियो से अलग अपनी असल शख्सियत, बातचीत के अंदाज और फैसले लेने की क्षमता दिखाने का मौका मिलता है। अगर सोनम इस शो में शामिल होती हैं, तो उनके लिए नए दर्शकों तक पहुंचने का अवसर बन सकता है। फिलहाल सोनम मलिक के लिए भोजपुरी म्यूजिक, हरियाणवी प्रोजेक्ट और हिंदी फिल्म से जुड़ी चर्चाएं उनके करियर के अलग-अलग पड़ावों की ओर इशारा करती हैं। अब देखना होगा कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स उन्हें मनोरंजन जगत में कितनी नई पहचान दिलाते हैं।
