अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद से पवन सिंह सुर्खियों में हैं। हाल में उनकी पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो और उनकी सहेली एक्टर का मजाक उड़ाते नजर आ रही हैं।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह चर्चा में है। पवन सिंह के अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद अब ज्योति का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह दोस्तों के साथ सिंदूर खेलते हुए अच्छे जीवनसाथी की अपनी पसंद बताती नजर आ रही हैं। ज्योति की बातों को पवन सिंह पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर पवन का नाम नहीं लिया।

ज्योति सिंह ने अच्छे पति को लेकर क्या कहा?

वायरल वीडियो में ज्योति अपनी सहेलियों और बहन के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान एक दोस्त उनके लिए अच्छे पति की कामना करती है और कहती है कि उनकी मांग भी सिंदूर से भर जाए। इस पर ज्योति जवाब देती हैं कि मांग तभी लाल होनी चाहिए, जब अच्छा पति मिले। वह कहती हैं कि पति बहुत अमीर न भी हो, तो चलेगा, लेकिन उसका स्वभाव अच्छा और वह वफादार होना चाहिए। ज्योति के मुताबिक, ऐसा जीवनसाथी नहीं चाहिए जो कई जगह रिश्ते बनाए।

'थूककर चाटने वाला भी ना हो'

इसी बातचीत के दौरान उनकी दोस्त कहती है कि ऐसा इंसान भी नहीं होना चाहिए जो 'थूककर चाटने वाला' हो। यह सुनकर ज्योति हंसने लगती हैं। वह आगे कहती हैं कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो उनके स्वाभिमान को बनाए रखे। ज्योति और उनकी सहेलियों की बातचीत अक्षरा और पवन सिंह के रिश्ते की तरफ इशारा करते दिखते हैं।

View post on Instagram
 

पवन सिंह के अक्षरा को 'बाबू-बेटा' कहने पर शुरू हुई चर्चा

दरअसल, हाल ही में बिहार के मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अपनी पूर्व करीबी अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी थी। उन्होंने अक्षरा को 'बाबू' और 'बच्चा' कहकर संबोधित किया और कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं। पवन ने मंच से यह भी पूछा था कि क्या दर्शक उन्हें और अक्षरा को दोबारा साथ देखना चाहते हैं। उन्होंने जल्द ही दोनों के साथ नजर आने की बात भी कही थी।

इसे भी पढ़ें: 'जबरदस्ती Kiss सीन डलवाया था'...काजल राघवानी ने पवन सिंह पर लगाया था ये बड़ा आरोप

पहले भी पवन पर कर चुकी हैं तंज

अक्षरा से पवन सिंह की माफी के बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान' लिखकर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पवन के बयान से जोड़कर देखा गया।

क्या ज्योति सिंह करेंगी दूसरी शादी?

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला लंबे समय से अदालत में लंबित है। ज्योति इससे पहले भी दूसरी शादी को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। मई 2026 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उनका तलाक हो भी जाता है, तो वह दूसरी शादी नहीं करना चाहेंगी।

और पढ़ें बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की लंबी पारी, 77वें दिन नीम करोली बाबा पर बनी मूवी ने कमाए इतने लाख