- Home
- Entertainment
- 'जबरदस्ती Kiss सीन डलवाया था'...काजल राघवानी ने पवन सिंह पर लगाया था ये बड़ा आरोप
'जबरदस्ती Kiss सीन डलवाया था'...काजल राघवानी ने पवन सिंह पर लगाया था ये बड़ा आरोप
पवन सिंह ने हाल ही में अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच काजल राघवानी का एक आरोप भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पवन सिंह ने एक मूवी में जबरदस्ती किस सीन डलवाया था।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर पुराने विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेत्री काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक किसिंग सीन की बात सामने आई थी।

काजल राघवानी ने क्या आरोप लगाए?
काजल राघवानी ने शो में बताया था कि यह घटना उनकी और पवन सिंह की फिल्म ‘कैसे हो जाला प्यार’ (2008) की शूटिंग के दौरान हुई थी। उनके मुताबिक, कहानी सुनाते समय किसिंग सीन की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन शूटिंग के दौरान इस सीन को लेकर बात हुई। काजल ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस सीन को करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए।
पवन सिंह ने भी दिया था जवाब
काजल राघवानी के आरोप सामने आने के बाद पवन सिंह ने भी ‘भोजपुरी बवाल’ में अपना पक्ष रखा था। पवन ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन काजल ने उस सीन को करने से मना कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा शूटिंग में बाधा डालने के लिए किया गया। पवन ने कहा कि इसके बाद वह भी सेट छोड़कर चले गए थे।
इसे भी पढ़ें: अक्षरा सिंह के पवन सिंह पर लगाए थे ये 5 आरोप, अब भोजपुरी के पावर स्टार ने सरेआम मांगी माफी
अक्षरा सिंह से भी पवन सिंह ने मांगी माफी
काजल राघवानी से जुड़े पुराने विवाद के बीच पवन सिंह का अक्षरा सिंह से माफी मांगने का मामला भी चर्चा में है। दरअसल, 19 अक्टूबर 2026 को बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी। उन्होंने अक्षरा को अपना ‘बाबू’ और ‘बेटा’ बताते हुए कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दर्शकों से यह भी पूछा कि क्या वे दोनों को दोबारा साथ काम करते देखना चाहते हैं। पवन ने जल्द ही साथ नजर आने का संकेत भी दिया।
इसे भी पढ़ें: बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं काजल राघवानी, 'राइज एंड फॉल 2' में बताई दिल की बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।






