आम्रपाली ने यह भी खुलासा किया कि टीवी के दिनों में उन्हें एक लड़के से सच्चा प्यार हुआ था, लेकिन रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच सका। दिल टूटने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें कोई लड़का नहीं चाहिए, बल्कि लड़की खोज लेंगी।

भोजपुरी के चर्चित रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में इन दिनों आम्रपाली दुबे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में एक तरफ जहां उनकी काजल राघवानी के साथ टकरार देखने को मिल रही है, वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी खास बॉन्डिंग भी चर्चा में है। शो के 18 अगस्त के एपिसोड में आम्रपाली दुबे से पत्रकार शुभांकर ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल किए, जिनका एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया।

निरहुआ के साथ ऐसा है आम्रपाली का रिश्ता

दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर आम्रपाली ने साफ कहा कि दोनों के बीच बेहद गहरी दोस्ती है। उन्होंने निरहुआ को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और कहा कि उनके परिवार के बाद अगर वह किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं, तो वह निरहुआ हैं। आम्रपाली ने यह भी बताया कि निरहुआ के बच्चे भी उनके अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में करीब 32 फिल्मों में काम किया है।

आम्रपाली को टीवी के दिनों में हुआ था सच्चा प्यार

जब पत्रकार शुभांकर ने आम्रपाली से पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी से सच्चा प्यार हुआ है, तो एक्ट्रेस ने बिना झिझक हां में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब वह टीवी में काम करती थीं, तब उन्हें एक लड़के से सच्चा प्यार हुआ था, लेकिन उनका रिश्ता अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। आम्रपाली ने बताया कि प्यार में उनका दिल इस कदर टूटा कि उन्हें लगा कि अब किसी आदमी की जरूरत ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्यों न कोई लड़की ही खोज ली जाए।

दिशा को देखकर कहा- ‘मेरी जिंदगी की दिशा बदल सकती है’

आम्रपाली ने बातचीत के दौरान एक्ट्रेस दिशा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें दिशा बेहद पसंद हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बात कर रही थीं या किसी और दिशा की।

“मेरा प्यार में ऐसा दिल टूटा कि मुझे लगा अब आदमी नहीं चाहिए, कोई लड़की खोजते हैं। मुझे कुछ हीरोइनें बहुत पसंद हैं।”

इसके बाद आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दिशा को देखकर उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी की दिशा कभी भी बदल सकती है।

इसे भी पढ़ें: 'निरहुआ आपके भैया हैं क्या, शादी क्यों नहीं कर लेतीं?' सवाल पर आम्रपाली दुबे ने दी 'धमकी'

‘लड़कीबाज’ कहे जाने पर खूब हंसीं आम्रपाली

बातचीत के दौरान जब आम्रपाली को मजाक में ‘लड़कीबाज’ कहा गया, तो वह जोर-जोर से हंसने लगीं। एक्ट्रेस के इस बेबाक और मजाकिया अंदाज ने शो में मौजूद लोगों के साथ-साथ दर्शकों का भी ध्यान खींचा। आम्रपाली की बातों से साफ है कि उन्होंने अपने पुराने प्यार और दिल टूटने के अनुभव को अब काफी हल्के-फुल्के अंदाज में लेना सीख लिया है। वहीं, निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी उन्होंने किसी तरह की अटकलों को खारिज करते हुए दोनों के रिश्ते को सिर्फ गहरी दोस्ती बताया।

इसे भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ की आंधी में उड़ी ‘बंटवारा 1947, 5वें दिन कमाई का अंतर देख उड़ जाएंगे होश