आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है। हालिया इंटरव्यू में आम्रपाली से पूछा गया कि क्या निरहुआ उनके भाई हैं? एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह उनके को-एक्टर हैं।

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह है कि दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग को लेकर अक्सर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। अब हाल ही में आम्रपाली से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सीधे सवाल किया गया, जिस पर एक्ट्रेस ने बेबाक जवाब दिया।

आम्रपाली से पूछा- क्या निरहुआ आपके भैया हैं?

दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ से सामने आए एक वीडियो में पत्रकार शुभांकर मिश्रा आम्रपाली दुबे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या निरहुआ उनके ‘भैया’ हैं? इस सवाल पर आम्रपाली ने तुरंत साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि निरहुआ उनके को-एक्टर हैं। इसके बाद शुभांकर ने पूछा कि आपका तो उनके घर में आना जाना है, आप बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने जाती हैं?

तब आम्रपाली ने कहा कि हां, मैं उनके बच्चों के काफी करीब हूं। उनके बच्चे अच्छे दोस्त बन गए हैं मेरे। तब शुभांकर कहता है कि आप उनसे रिश्ता मान क्यों नहीं लेती हैं, उनसे शादी क्यों नहीं कर लेती हैं। तब आम्रपाली गुस्से में बोलती हैं कि मेरे बारे में सोच समझ कर बोलिएगा।

और पढ़ें: Spider-Man Brand New Day ने भारत में रचा इतिहास, इतने करोड़ के पार पहुंची कमाई

भोजपुरी बवाल में दोनों की दिख रही है केमिस्ट्री

हालांकि आम्रपाली दुबे भले ही अपने रिश्ते को लेकर क्लियर है कि उनके बीच कुछ नहीं हैं। लेकिन दिनेश लाल निरहुआ के साथ उनके संबंध को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चे होते हैं। भोजपुरी एक्टर काजल राघवानी ने भी इस बात को माना है कि दोनों के बीच कुछ है। 'भोजपुरी बवाल' में भी निरहुआ के साथ आम्रपाली की केमिस्ट्री दिखती हैं। दोनों एक दूसरे को कॉल करके जिंदगी में चल रही परेशानियों को बांटते नजर आते हैं।

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शामिल हैं। दोनों ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

निरहुआ हैं शादीशुदा

बता दें कि भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद निरहुआ की शादी साल 2000 में मंशा देवी से हुई थी और उनके बच्चे भी हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल