‘Spider-Man Brand New Day’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर फिल्म ने 550 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ( Spider-Man Brand New Day) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर यह फिल्म रिलीज के तीसरे वीकेंड तक भारत में 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ फिल्म ने हॉलीवुड की पिछली बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

तीसरे वीकेंड में भी जारी रहा स्पाइडर-मैन का जलवा

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के तीसरे वीकेंड में करीब 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे वीकेंड की तुलना में इसमें लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 550 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही। फिल्म की शुरुआत भी बेहद शानदार रही थी। रिलीज के पहले दिन इसने भारत में करीब 60.60 करोड़ रुपये नेट कमाए थे और इसी के साथ यह भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बन गई थी। इसने ‘Avengers: Endgame’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।

‘Awarapan 2’ और ‘Batwara 1947’ से मिली टक्कर

तीसरे हफ्ते में'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा। ‘अवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के सिनेमाघरों में आने के बावजूद टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई की रफ्तार पूरी तरह थमी नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे वीकेंड तक भारत में 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में शामिल

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बीच ‘एवेंजर एंड गेम' (Avengers: Endgame) और 'अवतार द वे ऑफ वाटर' (Avatar: The Way of Water) जैसी फिल्मों का दबदबा रहा है। फिल्म के 550 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के बाद यह भारत में सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों की सूची में बेहद ऊपर पहुंच गई है। फिल्म ने अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शकों को आकर्षित किया। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी वर्जन ने भी फिल्म की भारत की कमाई में बड़ा योगदान दिया है।

और पढ़ें: निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की जोड़ी को मिला प्यार

फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं, जबकि जेंडाया भी अहम भूमिका में हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इसे भी पढ़ें: OTT Releases: ‘लैंटर्न्स’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 10 धमाकेदार मूवीज और सीरीज