इस हफ्ते ओटीटी पर कई बड़ी मूवी और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। 'लैंटर्न्स', 'वेलकम टू द जंगल' और थलपति विजय की 'जना नायकन' समेत 10 मूवी और सीरीज रिलीज होगी। Netflix, JioHotstar और Prime Video पर आपको एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री का भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया और एंटरटनमेंट देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार होने वाली है। 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच नेटफ्लिक्स , जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इस लिस्ट में सुपरहीरो सीरीज 'लैंटर्न्स' (Lanterns) , अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और थलपति विजय की 'जना नायकन' (Jana Nayagan) जैसी चर्चित रिलीज शामिल है।

‘Lanterns’ से होगा हफ्ते का धमाकेदार आगाज

डीसी यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘लैंटर्न्स’ 17 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। कहानी में ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन और नए भर्ती हुए जॉन स्टीवर्ट एक रहस्यमयी हत्या की जांच करते नजर आते हैं। सीरीज में काइल चैंडलर और एरॉन पियरे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज सुपरहीरो कहानी के साथ मर्डर मिस्ट्री और डिटेक्टिव ड्रामा का भी मिश्रण पेश करती है। यही वजह है कि डीसी फैंस के साथ-साथ थ्रिलर और रहस्य पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी यह सीरीज खास हो सकती है।

‘Welcome to the Jungle’ भी OTT पर देगी दस्तक

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ भी इस हफ्ते OTT पर आने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई जाने-माने कलाकार नजर आते हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म की कहानी कॉमेडी, गलत पहचान और क्योटिक कंडीशन के इर्द-गिर्द घूमती है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी, इसलिए OTT रिलीज पर भी दर्शकों की नजर रहेगी।

‘Jana Nayagan’ से विजय की पर्दे पर आखिरी झलक

थलपति विजय की ‘Jana Nayagan’ भी 21 अगस्त को OTT पर दस्तक देगी। फिल्म को अभिनेता के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इसमें विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं, जो राजनीतिक संघर्ष के बीच फंस जाता है। विजय के फैंस के लिए यह रिलीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बाद एक्टर का राजनीतिक सफर ज्यादा अहम होने वाला है।

और पढ़ें: आखिर क्यों ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी का यश रखते थे खास ख्याल

‘Outer Banks’ का आएगा पांचवां सीजन

Netflix की फेसम सीरीज ‘Outer Banks’ का पांचवां और आखिरी सीजन भी 20 अगस्त को रिलीज होगा। इस सीजन में कहानी एक बार फिर दोस्तों के ग्रुप और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर फोकस होगी।

‘Blood Sacrifice’ में मिलेगा क्राइम और सस्पेंस

Netflix पर 20 अगस्त को स्वीडिश क्राइम थ्रिलर ‘Blood Sacrifice’ रिलीज होगी। पांच एपिसोड वाली यह सीरीज एक जासूस की कहानी है, जो दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की जांच के दौरान अपने रिटायर्ड पिता की मदद लेता है। जांच के साथ दोनों के रिश्ते की पुरानी परतें भी खुलती हैं।

‘Here the Whole Time’ भी है लिस्ट में

Netflix पर 19 अगस्त को ‘हियर द होल टाइम' (Here the Whole Time) रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी एक इंट्रोवर्ट टीन के इर्द-गिर्द घूमती है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उसका बचपन का क्रश उसी घर में रहने आ जाता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।

‘Freefall: A Reckoning for Boeing’ में दिखेगी सच्ची कहानी

Netflix पर इस हफ्ते डॉक्यूमेंट्री ‘Freefall: A Reckoning for Boeing’ भी देखने को मिलेगी। इसमें बोइंग से जुड़े सुरक्षा विवादों और 737 Max हादसों के बाद सामने आए सवालों की पड़ताल की गई है।

‘Toy Story 5’ भी कर सकती है मनोरंजन

एनीमेशन पसंद करने वालों के लिए ‘Toy Story 5’ भी इस सप्ताह की खास रिलीज में शामिल है। फिल्म में वुडी और बज लाइटईयर की दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई चुनौती देखने को मिलेगी।

‘Love Is Blind: UK’ का तीसरा सीजन

रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘Love Is Blind: UK Season 3’ भी इस हफ्ते Netflix पर रिलीज हो रहा है। शो में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर नए कंटेस्टेंट्स की जर्नी देखने को मिलेगी।

इस हफ्ते की OTT रिलीज लिस्ट

  • 17 अगस्त -Lanterns- JioHotstar
  • 19 अगस्त -Here the Whole Time -Netflix
  • 20 अगस्त- Blood Sacrifice- Netflix
  • 20 अगस्त- Outer Banks Season 5 -Netflix
  • 21 अगस्त- Jana Nayagan -ZEE5
  • 21 अगस्त- Welcome to the Jungle -JioHotstar
  • 21 अगस्त- The Great Grand Superhero -Zee5
  • 21 अगस्त -Pyaar Prema Kalyanam -Netflix
  • 18 अगस्त- Toy Story 5 -Prime Video/अन्य
  • 19 अगस्त- Freefall: A Reckoning for Boeing -Netflix

और पढ़ें: Awarapan 2 Collection Day 4: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' हुई हिट, 4 दिन में कूट डाले इतने करोड़