भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि बच्चे को गोद लेने से पहले पवन से शादी कर लें, ताकि दोनों मिलकर बच्चे की परवरिश कर सकें। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी मूवी के पावर स्टार पवन सिंह, दिनेशलाल निरहुआ, काजल राघवानी और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में इनकी जिंदगी के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा की रियलिटी को दिखाया जा रहा है। हाल के एक एपिसोड में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच मजेदार बातचीत होती है। इस दौरान अदाकारा, भोजपुरी के पावरस्टार को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जिसे सुनकर पवन सिंह खुद हैरान रह गए।

आम्रपाली ने पवन से क्यों की शादी की बात?

दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे ने अपनी जिंदगी और मां बनने की इच्छा को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बच्चा गोद लेकर मां बनना चाहती हैं। आम्रपाली के इस फैसले पर पवन सिंह ने उनकी तारीफ की और कहा कि किसी बच्चे को अच्छा जीवन देना नेक काम है। हालांकि, उन्होंने यह भी चिंता जताई कि बच्चे की जिम्मेदारी बढ़ने के बाद आम्रपाली अपने फिल्मी करियर को कैसे संभालेंगी। पवन की बात सुनकर आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह बच्चा गोद लेने से पहले पवन सिंह से शादी करने के बारे में सोच रही हैं, ताकि दोनों मिलकर बच्चे की परवरिश कर सकें। आम्रपाली की यह बात सुनकर पवन सिंह चौंक गए।

काजल राघवानी पर भड़के दिनेश लाल निरहुआ, बोले- 'दिमाग सटक गया तो 1 मिनट में औकात बता दूंगा'

शादी का ऑफर सुनकर पवन सिंह ने क्या कहा?

शो में पवन सिंह अपनी शादी और अकेलेपन को लेकर भी बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में किसी साथी की कमी महसूस होती है, लेकिन उनकी मां उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां चाहती हैं कि उनकी जिंदगी भी बस जाए। आम्रपाली का शादी वाला बयान हालांकि मजाक और शो की बातचीत का हिस्सा था। दोनों कलाकारों के बीच अच्छी दोस्ती है और इस बातचीत को उनकी वास्तविक शादी की घोषणा नहीं माना जा सकता। रिपोर्ट्स में भी इसे मजाकिया अंदाज में हुई बातचीत बताया गया है।

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भी रहती है चर्चा में

आम्रपाली दुबे का नाम लंबे समय से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों कलाकार अपने बीच अफेयर की खबरों को खारिज करते रहे हैं। वहीं, ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह की निजी जिंदगी भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: बिन शादी मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पेरेंट्स बोले- 'दुनिया क्या बोलेगी...'