Bhojpuri Bawal Show: भोजपुरी बवाल शो में काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच जमकर विवाद देखने को मिला। काजल के आरोपों पर निरहुआ भड़क गए और बोले- दिमाग सटक गया तो 1 मिनट में औकात बता दूंगा।
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे इन दिनों एक शो में एक-दूसरे को लेकर किए गए खुलासों और आरोप-प्रत्यारोप के कारण चर्चा में हैं। शो में काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद निरहुआ भी सामने आए और उन्होंने काजल को लेकर कई तीखी बातें कहीं।
काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाए आरोप
शो में काजल राघवानी ने भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के सामने अपने और निरहुआ के साथ काम करने से जुड़े कई किस्से साझा किए। काजल ने दावा किया कि एक फिल्म में उनका और निरहुआ का लिप-लॉक सीन था, जिसे दोनों ने शूट किया था। काजल के मुताबिक, ‘इस सीन को लेकर आम्रपाली दुबे नाराज हो गई थीं और इसी वजह से उनके और निरहुआ के बीच विवाद हुआ था। जब रानी चटर्जी ने काजल से पूछा कि उन्हें इस बात की जानकारी कैसे मिली, तो उन्होंने कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोगों को इस बारे में पता था।’ काजल ने यह भी कहा कि सीन डायरेक्टर के कहने पर किया गया था और बतौर एक्टर उन्होंने वो सीन किया।

आम्रपाली ने निरहुआ से की काजल की शिकायत
शो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत भी दिखाई गई। बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि काजल हम दोनों के बारे में गलत बातें कर रही हैं। वो आरोप लगा रही हैं कि मैं आपको और काजल को साथ काम करने नहीं दे रही हूं। मैं उन्हें गाने से निकलवा दे रही हूं। इस बात को सुनकर भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने कहा कि आपलोग फिर काजल से एक सवाल कीजिए। इसके बाद निरहुआ ने भी काजल से जुड़े एक पुराने मामले का जिक्र किया।
निरहुआ ने डायरेक्टर को लेकर उठाए सवाल
निरहुआ ने बताया कि एक फिल्म में वह और काजल राघवानी साथ काम कर रहे थे। उनके मुताबिक, उस फिल्म के डायरेक्टर ने बाद में प्रोजेक्ट छोड़ दिया और इसके बाद उन्होंने काजल के साथ 10-12 मूवी की। निरहुआ ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा क्यों हुआ, वो डायरेक्टर जिसने मेरे प्रोडक्शन की 10 मूवी में 8 मूवी को डायरेक्ट किया वो अचानक गायब हो गया और काजल के साथ काम करने लगा। उसने हम सबको निकाल दिया। तो क्या आपने उसे पोट लिया था। आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने इशारा किया कि काजल को इस मामले पर सफाई देनी चाहिए।
और पढ़ें: श्वेता तिवारी की क्यों टूटी दोनों शादी? The Traitors 2 में टीवी की 'प्रेरणा' ने किया बड़ा खुलासा
'मेरा दिमाग सटक गया तो 1 मिनट में औकात बता दूंगा'
बातचीत के दौरान निरहुआ का गुस्सा काफी बढ़ता हुआ नजर आया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के डिनर पार्टी में उन्हें समझ नहीं आया कि वह काजल के आरोपों का जवाब क्यों दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वह काजल को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अगर उनका दिमाग सटक गया तो वह यह भूल जाएंगे कि वह पॉलिटिशियन हैं या कुछ और। निरहुआ ने तीखे अंदाज में कहा कि वह
"1 मिनट में औकात बता देंगे" और इसके बाद सामने वाले के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचेगा। 1 चीज पर मैं उनकी बोलती
बंद करा दूंगा।'
निरहुआ बोले- 'एक घंटे का डिनर बर्बाद कर सकती हैं तो 30 दिन की शूटिंग का क्या करेंगी?'
निरहुआ ने काजल के व्यवहार को लेकर आगे कहा कि अगर वह यह कहने पर उतर आएं कि किसी फिल्म को सही तरीके से बनाना है तो उनके साथ काम नहीं करना चाहिए, तो इससे डायरेक्टर भी परेशान हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि
काजल की वजह से डायरेक्टर सेट पर 'ब्लैंक' हो जाता है और उसे समझ नहीं आता कि कौन सा सीन शूट करना है। सेट पर आखिर वो ऐसा क्या करती हैं कि डायरेक्टर ब्लैंक हो जाता है?
निरहुआ ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई एक घंटे की डिनर पार्टी खराब कर सकता है तो 30 दिनों की शूटिंग के दौरान क्या स्थिति होगी, यह भी सोचने वाली बात है। फिलहाल शो में सामने आए इन बयानों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में इस पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, काजल राघवानी और निरहुआ की ओर से कही गई बातों को शो में हुई बातचीत के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए।

बंद करा दूंगा।'