इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई हैं। वहीं अच्छी स्टोरी के बावजूद ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गया है। दोनों कमाई का अंतर आधे से भी ज्यादा। आइए बताते हैं, दोनों ने 5वें दिन कितनी कमाई की और कितना अंतर है।

बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन-2’ (Awarapan 2) और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, लेकिन रिलीज के पांचवें दिन तक आते-आते दोनों की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिल रहा है। जहां आवारापन-2 तेजी से 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है, वहीं 'बंटवारा 1947' 30 करोड़ के आसपास संघर्ष करती नजर आ रही है।

5वें दिन ‘आवारापन-2’ और ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?

- रिलीज के पांचवें दिन ‘आवारापन-2’ ने करीब ₹9.75 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया।

- Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक- फिल्म ने 11,060 शो के साथ यह कमाई की। कुल इंडिया नेट कमाई करीब ₹100.81 करोड़ पहुंच गई।

- ‘बंटवारा 1947’ ने पांचवें दिन लगभग ₹2.5 से ₹2.8 करोड़ की कमाई की।

- बंटवारा 1947 की कुल इंडिया नेट कमाई पांचवें दिन तक करीब ₹30 करोड़ रही।

- पांचवें दिन दोनों फिल्मों की कमाई में करीब ₹7 करोड़ का अंतर रहा।

‘आवारापन-2’ की कमाई ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इमरान हाशमी की फिल्म के लिए पांचवां दिन बेहद खास रहा। ₹9.75 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। यह इमरान हाशमी की बतौर सोलो लीड पहली फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को फिल्म ने करीब ₹9.25 करोड़ कमाए थे और मंगलवार को इसकी कमाई में लगभग 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। यानी वीकडेज में भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी।

‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार हुई धीमी

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बंटवारा 1947’ को शुरुआत में दर्शकों की ओर से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने पहले दिन करीब ₹5.75 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन शनिवार को कमाई बढ़कर ₹13.50 करोड़ हो गई। इसके बाद फिल्म की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई पांचवें दिन फिल्म की कमाई करीब ₹2.5-2.8 करोड़ रही। हालांकि मंगलवार को सोमवार की तुलना में फिल्म की कमाई में करीब 12.5 फीसदी का उछाल आया, लेकिन यह बढ़ोतरी आवारापन-2 की तुलना में काफी कम रही।

और पढ़ें: निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल

‘आवारापन-2’ और ‘बंटवारा 1947’ की 5वें दिन कमाई में कितना अंतर?

अगर पांचवें दिन के आंकड़ों की तुलना करें तो तस्वीर काफी साफ है।

  • ‘आवारापन-2’ — ₹9.75 करोड़
  • ‘बंटवारा 1947’ — ₹2.5-2.8 करोड़

यानी पांचवें दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से करीब ₹7 करोड़ ज्यादा कमाए। इतना ही नहीं, आवारापन-2 की पांच दिनों की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जबकि बंटवारा 1947 अभी करीब 30 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है।

इसे भी पढ़ें: S&X से Blood Sacrifice तक, Netflix पर इस वीकेंड देखें टॉप 8 मूवी और सीरीज