
एंटरटेनमेंट डेस्क, Pawan Singh Birthday, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर सिंगर ने अपना नया गाना आरा के ओठलाली रिलीज किया गया है। बीते कुछ घंटों में इस सॉन्ग ने 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे हैं। ये गाना यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं पवन सिंह के फैंस को मनचाहा गिफ्ट मिल गया है।
यूट्यूब चैनल Saregama Hum Bhojpuri ( सारेगामा हम भोजपुरी) पर लेटेस्ट सॉन्ग आरा के ओठलाली रिलीज किया गया है। पवन सिंह के बर्थडे पर रिलीज हुए इस गाने को लेकर दर्शकों में दीवानगी का आलम देखा गया है। फैंस को नए साल 2025 में ही शानदार सॉन्ग का तोहफा मिल गया है। वहीं इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
गोवा में घूमती दिखीं Monalisa, एकदम कटी-फटी ड्रेस में मनाया New Year
पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने भोजपुरी गाने आरा के ओठलाली को में अपनी आवाजें दी हैं। आशुतोष तिवारी ने इसके बोल लिखे हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल का है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के अपोजिट सोनम मलिक ठुमके लगाती दिख रही हैं। फ्रेश चेहरे ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। अपने पहले ही गाने में सोनम ने गजब के एक्सप्रेशन दिए हैं। उनकी कातिल अदाएं भोजपुरिया फैंस को भा गए हैं।
Pawan Singh-खेसारी लाल हो जाए सावधान, अब दिखेगा निरहुआ का जलवा
पवन सिंह ने की फैंस से अपील
पवन सिंह ने लेटेस्ट सॉन्ग आरा के ओठलाली के लिए बताया कि ये भोजपुरी सॉन्ग मेरे दिल के बेहद करीब है। इसके लिए हमारी पूरी टीम बहुत मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेरे चाहने वाले क बार फिर अपना प्यार इस पर उड़ेलेंगे। वहीं ये गाना हिंदी समझने वाले दर्शकों में भी पॉप्युलर हो रहा है। अब लोग इतनी भोजपुरी समझने लगे हैं कि वे गानों के बोल को आसानी से समझ लेते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।