Pawan Singh & Shilpi Raj Song: सईया मिलल लडिकइयां ने काटा बवाल

Published : Jun 29, 2025, 04:40 PM ISTUpdated : Jun 29, 2025, 04:51 PM IST
Pawan Singh

सार

पवन सिंह और शिल्पी राज का गाना 'सईंया मिलल लड़कईया' यूट्यूब पर छाया हुआ है। नीलम गिरी के साथ पवन सिंह का धमाकेदार अंदाज़ देखने लायक है। गाने ने एक करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ बटोर लिए हैं।

pawan singh saiyan milal ladkaiya bhojpuri song : पवन सिंह का मांटिक गाना “सईंया मिलल लड़कईया” यूट्यूब पर खूब धूम मचाए हुए है। करीब एक महीने पहले रिलीज हुए सॉन्ग ने एक करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

पवन सिंह के नए गाने ने काटा बवाल

भोजपुरी सॉन्ग यूपी बिहार से निकलकर देश में ही नहीं विदेशों में भी गदर मचा रहे हैं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर ये गाने खूब छाए रहते हैं।ऐसे में इनके ठेठ अंदाज और शानदार रिद्म से कोई भी दूर नहीं रहना नहीं चाहता है। 

यूट्यूब पर इस समय भोजपुरी गानों की बहार आई हुई है। ऐसे में पावरस्टार पवन सिंह का कोई गाना आए और दर्शक बवाल ना काटें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हाल ही में पवन सिंह का एक और सुपरहिट सॉन्ग सोशल मीडिया साइट पर पर खूब गर्दा उड़ा रहा है। खुद सुपरस्टार ने इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  

 

 

पवन सिंह और शिल्पी राज की शानदार जुगलबंदी

पवन सिंह और शिल्पी राज का लेटेस्ट सॉन्ग लगातार वायरल हो रहा है। इसके व्यूज हर पल बढ़ते जा रहे हैं। भोजपुरी गाना सईंया मिलल लड़कईया पवन सिंह का नया पार्टी सॉन्ग है। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

सईंया मिलल लड़कईया ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

भोजपुरी गीत सईंया मिलल लड़कईया बहुत मजेदार है। आशुतोष तिवारी ने इसके जोश बढ़ाने वाले बोल लिखे हैं। प्रियांशु सिंह ने इसका संगीत तैयार का है। ये बहुत फनी है..दर्शकों के तो सीधे दिल में उतर गया है।


पवन सिंह का पावरस्टार वाला अंदाज, नीलम गिरी की अदाएं

पवन सिंह हमेशा की तरह फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। उनकी अदाओं पर हर कोई मंत्रमुग्ध है। उनके साथ म्यूजिक वीडियो में नीलम गिरी ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को अपना दीवाना बना रही है। अगर अभी तक आपने ये जोशीला गाना नहीं देखा है। तो आपको यहां इस देख ही लेना चाहिए।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी