
Shilpi Raj Bhojpuri Singer Hit Songs : भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फेमस मेल सिंगर हैं। पवन सिंह, रितेश पांडे, नीलकमल सिंह ( Pawan Singh, Ritesh Pandey, Neelkamal Singh), मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव ( Manoj Tiwari, Khesari Lal Yadav) एक्टिंग के साथ बेहतरीन सिंगिंग भी करते हैं। वहीं इन मेल सिंगर की प्रतिष्ठा के बीच शिल्पी राज ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों और श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलता है। हर तरह के गाने में उनकी आवाज सूट करती है। वे मौजूदा समय की भोजपुरी की टॉप फीमेल सिंगर में शामिल की जाती हैं।
अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस के लिए शिल्पी राज की आवाज को लिया जाता है। उनका भोजपुरी म्यूजिक एल्बम आते ही हिट हो जाता है। वे अक्सर पवन सिंह, खेसारी लाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अरविंद अकेला कल्लू के साथ अपनी आवाज देती है।
शिल्पी राज के कई एल्बम हुए सुपरहिट
शिल्पी राज अपने सोलो एल्बम में भी रिलीज करती हैं, जो खूब वायरल होते हैं। उनके कई सॉन्ग यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं। शिल्पी राज भोजपुरी के अलावा पंजाबी और हरियाणवी भी गाने गा चुकी हैं।
अप्रैल 2022 में शिल्पी राज का कथित आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने रोते हुए इसे वायरल ना करने की अपील की थी। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी कहा गया कि उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से खुद ये अश्लील वीडियो वायरल किया है। वे बस पॉप्युलैरिटी बटोरना चाहती हैं। हालांकि बाद में शिल्पी राज ने इस वीडियो से इंकार कर दिया था। हालांकि शिल्पी राज के करियर पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उनके कई गाने मिलियन बटोरते आए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।