
Pawan Singh Dhaniya Mein Paniya Bhojpuri Song : पवन सिंह और शिल्पी राज का सबसे रोमांटिक गाना ‘धनिया में पनिया’ यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। यहां हम इसी गाने का वीडयो और डिटेल आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
पवन सिंह एक बार फिर अपने ठेठ भोजपुरी अंदाज में दिखाई दिए हैं! उनका गाना ‘धनिया में पनिया’ गाना दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह हमेशा की तरह बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका स्वैग देखने लायक है!
भोजपुरी सॉन्ग आदित्य फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। पवन सिंह के साथ भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी ‘धनिया में पनिया’ में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर हिट हो गया था। कमेंट सेक्शन में यूजर्स पवन सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पवन सिंह को क्यों कहा जाता भोजपुरी का पावर स्टार
पवन सिंह ने बनाई पावर स्टार की इमेज पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाते हैं। वो उन चंद सितारों में से हैं जिनके गानों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जाता है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में उन्हें ‘पावरस्टार’ कहा जाता है। पवन सिंह की फिल्में हों या गाने, फैंस उस पर टूट पड़ते हैं। उनका जलवा हर जगह साफ-साफ तो नजर आता है।
पवन सिंह एक्टिंग के साथ बेहतरीन सिंगिंग का मुजायरा भी पेश करते हैं। उनकी फिल्मों और गानों में मेल सिंगर वही होते हैं। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दरअसल सिंगिंग से ही की थी । वहीं उनकी आवाज की दीवानगी आज भी वैसे ही बनी हुई है। अलबत्ता इसमें जोरदार इजाफा भी हुआ है। उनके गाने रिलीज होते ही गर्दा उड़ा देते हैं। उनकी आवाज में वो कशिश है जो सीधे दिल में उतर जाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।