
Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Movie Trailer Release : दिनेश लाल यादव की अपकमिंग मूवी ‘हमार नाम बा कन्हैया’ रिलीज के लिए तैयार है। इसमें जुबली स्टार के नाम से विख्यात निरहुआ एकदम ठेठ लुक में दिखाई दे रहे हैं। भोले-भाले रूप में वे एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।
‘हमार नाम बा कन्हैया’ का पोस्टर किया शेयर
दिनेश लाल यादव की इस फिल्म को गिरीराज म्यूजिक ने प्रोड्यस किया है। मेकर ने अब इस मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है। निरहुआ के लीड रोल वाली इस मूवी को जुलाई महीने के पहले वीक में रिलीज किया जा सकता है।
निरहुआ की मूवी ‘हमार नाम बा कन्हैया’ की रिलीज डेट
निरहुआ ने ‘हमार नाम बा कन्हैया’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘4 जुलाई 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अपने चहेते स्टार की मूवी देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। इसका अनुमान इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में देखा जा सकता है। ज्यादातर लोगों ने इस पर रेड हार्ट इमोजी और फायर के इमोजी शेयर किए हैं। निरहुआ के फैंस ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।
निरहुआ की मूवी का वायरल हुआ ट्रेलर
दरअसल 15 जून को गिरीराज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर मूवी ‘हमार नाम बा कन्हैया’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इसके बाद जैसे-जैसे लोगों ने इसे देखा वो इससे जुड़ते चले गए। इसे अब तक 3 लाख सेज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके प्रोड्यूसर मुकेश गिरी हैं, विशाल वर्मा ने ये फिल्म डायरेक्ट की है। ‘हमार नाम बा कन्हैया’ फिल्म में निरहुआ लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं संजय पांडे, अयाज खान, अमृता पाल, मुख्तेश्वर ओझा, पल्लवी गजानन, राजेश तोमेरा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।