पवन सिंह को बस एक गाने ने पहुंचा दिया था बुलंदियों पर, हर पार्टी, बारात में बजते ही झूमने लगते हैं लोग

Published : Apr 22, 2023, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं। उन्हें सफलता की गारंटी भी माना जाता है। पवन सिंह के गाने,फिल्में रिलीज़ होते ही वायरल हो जाते हैं। उनके बेहद चर्चित गाने ‘तू लगवेलु जब लिपिस्टिक ने पूरे भारत में धूम मचा दी थी।

PREV
18

भोजपुरी इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, निरहुआ के बाद पवन सिंह का भी बड़ा योगदान है।

28

पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम आते ही उनके सुपरहिट सांग ‘तू लगवेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, जिला टॉप लागेलु की यादें ताजा हो जाती हैं।

38

अप्रैल 2007 को यू ट्यूब के वेब म्यूजिक (Wave Music) चैनल पर रिलीज़ हुए इस गाने को अब तक कई करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। 2 Apr 2015 को फिर से रिलीज किए इस गाने को अब तक 224,265,066 व्यूज मिल चुके हैं।

48

शादी पार्टी में ये गाना बजते ही युवाओं के साथ हर उम्र और वर्ग के लोग झूमने लगते हैं। जब भी डांस और मस्ती का मूड आता है, तो यह गाना जरुर प्ले किया जाता है।

58

इस गीत से भोजपुरी को पहचान दिलाने वाले पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। वे बचपन से ही संगीत के शौकीन थे।

68

पवन सिंह ने अपने चाचा अजीत सिंह से गायना सीखा था। 1997 में उनका फर्स्ट पहला एलबम ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज हुआ था।

78

साल 2004 मेंपवन सिंह ने ‘रंगीली चुनरिया तोहरे नाम की’ भोजपुरी फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी।

88

पवन सिंह महज़ दसवीं तक पढ़ें है।  लेकिन आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पवन सिंह के लेटेस्ट हिट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories