Pawan Singh ने को-एक्ट्रेस को सरेआम गलत तरीके से छुआ! वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Published : Aug 30, 2025, 08:30 AM IST
Pawan Singh Bhojpuri Star

सार

पवन सिंह को वायरल वीडियो में स्टेज शो पर अंजलि राघव के साथ उनकी हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दर्शकों को यह व्यवहार आपत्तिजनक लगा। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

Pawan Singh Viral: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे एक स्टेज शो के दौरान सरेआम अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर पर उंगली फिराते दिख रहे हैं। खास बात यह है कि यह सब किसी परफॉर्मेंस का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह तब हुआ, जब अंजलि ऑडियंस से रूबरू हो रही थीं। इंटरनेट यूजर्स को पवन सिंह की हरकत पसंद नहीं आ रही है और वे उन्हें जमकर फटकार लगा रहे हैं। हालांकि, पवन सिंह इसी वीडियो में दावा कर रहे हैं कि अंजलि की कमर पर कुछ लगा था, जिसे वे हटा रहे थे।

पवन सिंह के वायरल वीडियो में क्या है?

एक X यूजर ने पवन सिंह का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "भारतीय पुरुष सहमति की अवधारणा नहीं जानते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में यह और भी बदतर है। ये तथाकथित भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हैं। सोचिए फैन्स उनसे क्या सीखेंगे।" 

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि राघव मंच से ऑडियंस के साथ बात शुरू करती हैं। लेकिन इसी दौरान बगल में खड़े पवन सिंह उनकी कमर पर उंगलियां फिराने लगते हैं। अंजलि कुछ असहज होती हैं और हंसते हुए अपने हाथ से कमर का बचाव करती हैं। लेकिन पवन सिंह हरकत बंद नहीं करते। वे उन्हें हाथ हटाने को तक कहते हैं।"

पवन सिंह को कैसे फटकार लगा रहे लोग?

वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "जब पवन सिंह जैसे पब्लिक फिगर महिला अपराध को नॉर्मल करते हैं तो इसका असर दर्शकों पर भी पड़ता है। यह एंटरटेनमेंट नहीं है, बल्कि रेप कल्चर का महिमामंडन है। सहमति से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भारत को यह सीखने की सख्त जरूरत है।" एक यूजर का कमेंट है, "यह छेड़छाड़ है और उन्हें इसका सबक सिखाया जाना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा है, "यह घटियापन और बेशर्मी है। ये आदमी अपने आपको समझते क्या हैं?" एक यूजर का कमेंट है, "कैमरा के सामने ये ऐसा है, पीछे क्या करता होगा। लानत है ऐसे पीआर और इसके चाहने वालों पर।"

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "इस व्यक्ति का नाम पवन सिंह है, जिसको देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद में जाना है। लेकिन इस कृत्य से? ये लड़की कितनी असहज महसूस कर रही है, फिर भी मंच पर एक झापड़ नहीं मार रही। पता है क्यों? क्योंकि काम नहीं मिलेगा और वहीं ऐसे समाज के बलात्कारियों का मन बढ़ता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ये सब आम है। सोचिए पर्दे के पीछे कितना शोषण होता होगा।"

 

 

कौन हैं पवन सिंह?

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों और संगीत जगत के मशहूर एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। उन्होंने कई पॉपुलर भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। वे खासतौर पर 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने के लिए जाने जाते हैं। ''प्रतिज्ञा', 'सत्या', 'राजा' और 'शेर सिंह' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके पवन सिंह ने हालिया घटना और वायरल वीडियो पर कोई कमेंट नहीं किया है। ना ही अंजलि राघव का कोई रिएक्शन सामने आया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम