
Pradeep Pandey Kajal Raghwani Bhojpuri Song : भोजपुरी फिल्मों और गानों के लिए बड़ी शिद्दत से इंतजार किया जाता है। हिट स्टार के लिए तो जबरदस्त दीवानगी देखी जाती है। प्रदीप पांडे ‘चिंटू’ और काजल राघवानी के लिए भी दीवानगी कम नहीं है। इन दोनों की जोड़ी जब साथ होती है तो पर्दे पर आग लगा देती है।
प्रदीप पांडे ‘चिंटू’ और काजल राघवानी का न्यू सॉन्ग ‘भईल बा जवानी अठारह प्लस’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इन दोनों का रोमांस और उसका अंदाज-ए- बयां बेहद खास है। दोनों की आंखों ही आंखों में होने वाली शरारतें गाने को चार चांद लगा रहे है।
चिंटू और काजल की जोड़ी ने चलाया दर्शकों पर जादू
भोजपुरी गाना ‘भईल बा जवानी अठारह प्लस’ में प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एक्साइटेड कर रही है। ये जोड़ी हमेशा से दर्शकों की मनपसंद रही है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी बेहद कमाल की है। जब दोनों एक फ्रेम में आते हैं तो उनकी बॉडिंग साफ नजर आती है। इस गाने में इनकी जुगलबंदी देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे !
‘भईल बा जवानी अठारह प्लस’ गाने का संगीत किसी को भी झूमने के लिए मजबूर कर सकता है। इसमें पारंपरिक भोजपुरी धुन के साथ मॉडर्न बीट्स को मिक्स किया गया है। इसकी रिद्म इतनी शानदार है कि इसकी धुन पर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।
चिंटू का अपकमिंग प्रोजेक्ट
प्रदीप पांडेय चिंटू ( Pradeep Pandey Chintu ) अपनी अपकमिंग मूवी पांडे जी का बेटा हूं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में उन्होंने इसका टीजर शेयर किया था। इसमें वे धांसू एक्शन सीन करते दिखाई देंगे।
काजल राघवानी का नया गाना - बनरा के फेरी में..रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।