
Raksha Bandhan Song 2025: रक्षा बंधन का पर्व कल यानि 9 अगस्त, 2025 को सेलीब्रेट किया जाएगा। ये ऐसा त्यौहार है, जो हर हिंदू परिवार में पूरे श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और अब तो देश के हर राज्य में ऐसे पर्वों पर भोजपुरी गाने खूब बजाए जाते हैं। यहां हम ऐसे ही पांच भोजपुरी गाने के आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो रक्षाबंधन के पहले ही खूब सुने-सुनाए जा रहे हैं।
भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘बहिनी के प्यार’ खूब पसंद किया जा रहा है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव अपनी बहन की हर हाल में रक्षा करने और अपना कर्तव्य निभाने का वादा कर रहे हैं। वहीं बहन भी अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं।
पवन सिंह ने रक्षाबंधन के मौके पर एक बेहद खास गाना रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर ‘नजर ना लागे हो' तेजी से वायरल हो रहा है। ये गाना 3 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन हर सावन में इसकी धूम मची रहती है। इसे अब तक 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।पवन सिंह और खुशबू जैन की आवाज को छोटे बाबा ने संगीतबद्ध किया है। इसे अरविन्द तिवारी ने लिखा है।
पवन सिंह का एक और और रक्षाबंधन स्पेशल एल्बम का गाना- नजर ना लागे हो इस समय खूब पसंद किया जा रहा है। ये रक्षा पर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस की झलक भी पेश करता नजर आ रहा है।
अंकुश राजा का रक्षा पर्व पर रिलीज गाना ‘रक्षाबंधन’ भी श्रोताओं का फेवरेट है, ये सॉन्ग साल 2021 में रिलीज हुआ था, 4 साल बाद भी ये खूब सुना जाता है। अंकुश राजा, प्रियंका सिंह और दीपा भारती की मखमली आवाज वाला गाना 12 अगस्त 2021 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। तबसे लेकर अब तक इसे 66 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे 4.5 लाख से अधिक लोगों लाइक किया है।
दिेनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav "Nirahua") का रक्षाबंधन गीत ( Rakhi Ke Bandhan - Bhojpuri Song) @WaveMusicIndia पर 8 साल पहले रिलीज हुआ था, जो आज भी खूब पसंद किया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।