खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'मेहरबान' की शूटिंग शुरू, मुहूर्त पर रवि किशन रहे मौजूद

Published : Sep 06, 2023, 08:09 PM IST
 Khesari Lal yadav Movie Meharban

सार

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' के निर्माता संजय शर्मा और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं, जबकि म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है और डीओपी आर आर प्रिंस हैं। संजय शर्मा ने इस फिल्म को भव्य बताया है और कहा है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' के मुहूर्त के साथ शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म के मुहूर्त के समय भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए खेसारी लाल यादव को बहुत सारे आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा, "खेसारी लाल यादव भोजपुरी के चमकते सितारे हैं और उनका हर प्रोजेक्ट बेहतरीन होता है। इसलिए उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म भी अच्छी बने, ताकि हमारी भोजपुरी और आगे बढ़ते रहे।"

भोजपुरी की ओर पूरी दुनिया देख रही: रवि किशन

रवि किशन ने कहा, "भोजपुरी के दर्शक बड़े दिलवाले होते हैं। उनका प्यार हमें सदैव मिलता रहा है और वह भोजपुरी में आए नए कलाकारों को भी दिल खोलकर अपना लेते हैं। बस जरूरत है तो अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ शानदार मनोरंजन वाली फ़िल्में और गाने लेकर आने की, जो इन दिनों काफी देखने को मिल रहा है और इसलिए भोजपुरी की ओर पूरी दुनिया देख रही है।"

'खूबसूरत सी फिल्म होने वाली है मेहरबान'

इस फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा, "मेहरबान एक खूबसूरत सी फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर खूब तैयारी भी की गई हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी। इस फिल्म की शुरुआत ही बेहद खास हुई है, जब भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त और हमारे मैंटॉर रवि किशन भैया के आशीर्वाद के साथ हमारी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तो हमें महादेव पर पूरा भरोसा है कि हमारी फिल्म दर्शकों को अच्छी लगेगी। फिलहाल तो हमारा पूरा फोकस फिल्म को लेकर है, जिसकी कहानी अभी रिवील करना सही नहीं होगा, लेकिन इतना भरोसा दिलाता हूं कि यह फिल्म आप सभी को अपने आप से जोड़ लेगी और आप हमारी फिल्म को बार-बार देखेंगे। फिल्म का गीत-संगीत भी बेहतरीन होने वाला है।"

भव्यता के साथ बनेगी 'मेहरबान'

रॉनिक फिल्म्स के बैनर से बन रही फिल्म 'मेहरबान' के निर्माता संजय शर्मा ने बताया, "यह फिल्म पूरी भव्यता के साथ बनेगी और हम इसके लिए तत्पर हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री मुख्य भूमिका में है तो साथ में सपना चौहान भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में श्रद्धा नवल, विनोद मिश्र, प्रकाश जैश, महेश आचार्य, सोनू पांडे, राज मौर्य, साकेत चटर्जी, अंजलि, निशा तिवारी, मानवी सिंह, सिद्धांत सिंह और नीरज बाबा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे। इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करेंगे।"

और पढ़ें…

उर्फी जावेद ने पहनी अब तक की सबसे अजीब ड्रेस, VIRAL वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

शाहरुख़ खान की 'जवान' का दुनियाभर में तहलका, बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल