Published : May 14, 2023, 01:41 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय का न्यू भोजपुरी सॉन्ग बांसुरिया रिलीज हो गया है। म्यूजिक वीडियो देखकर आप एक बार फिर डिस्को की दुनिया में पहुंच जाएंगे । बांसुरिया एक बेहतरीन डांस नंबर सॉन्ग है ।
बांसुरिया गाने को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉप्युलर कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।
68
वहीं इस कंपनी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झानने कहा कि रितेश पांडेय का एक और धमाकेदार सॉन्ग ऑडियंस के बीच हम लेकर आए हैं। यह गाना शादी-पार्टी में लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर देगा। इस म्यूजिक वीडियो को डिस्को लाइट में शूट किया गया है, जो बेहद अट्रेक्टिव लग रहा है।
78
वहीं रितेश पांडेय ने बांसुरिया गाने के लिए अपने फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स से अपना आशीर्वाद और प्यार मांगा है । उन्होंने कहा है कि "बांसुरिया" एकदम डिफरेंट शेड का गाना है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है । इसका ट्रीटमेंट बॉलीवुड स्तर का है।
88
रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह के गाने के लिरिक्स प्रिंस सान दुबे ने लिखा है। इसमें बेहतरीन म्यूजिक शुभम राज ने दिया है ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।