Published : Apr 07, 2023, 06:20 PM ISTUpdated : Apr 07, 2023, 09:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri News : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस केस में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबेे पुलिस की जांच पर शंका ज़ाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार फिर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
28
कोर्ट से लगाई न्याय की गुहार
आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर मधु दुबे ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
38
बयान दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप
मधु दुबे ने जांच अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं किया गया है। मधु ने पुलिस जांच को गलत दिशा में ले जाने का आरोप भी लगाया है।
48
समर सिंह के खिलाफ कंपलेंट केस
मधु दुबे ने पुलिस की जांच पर संदेह जताते हुए कंप्लेट केस फाइल किया है। इसमें उन्होंने आरोपी समर सिंह के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं।
58
3 सालों से दे रहा था धोखा
मधु दुबे की शिकायत के मुताबिक समर सिंह उनकी बेटी को 3 साल से झूठा दिलासा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था।
68
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मधु ने आरोप लगाया है कि समर सिंह ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसका उसने वीडियो भी बना लिया था।
78
वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
समर सिंह अक्सर आकांक्षा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसके साथ मनमानी करता था।
88
10 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
मधु दुबे के पेश किए गए कंपलेंट केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को तय की गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।