Ritesh Pandey का 'बाबा हो डमरू वाले' गाना, सावन में मचा रहा धूम! देखें वीडियो

Published : Jul 10, 2025, 11:09 PM ISTUpdated : Jul 11, 2025, 01:28 AM IST
Ritesh Pandey

सार

रितेश पांडे का न्यू भोजपुरी सॉन्ग 'बाबा हो डमरू वाले' सावन में रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आया हैै। गौरी सुब्बा के साथ रितेश की भक्तिमय प्रस्तुति यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

Ritesh Pandey Baba Ho Damru Wale Bhojpuri Song : सावन महीने की शुरुआत हो गई है। ये वो मौका होता है जब भोजपुरी सिंगर अपने बेहतरीन शिव भजनों औऱ गीतों से भक्ति की धारा बहाते हुए नजर आते हैं। इस समय तो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू जैसे कई स्टार नए- नए गानों से सावन का वेलकम कर रहे हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार रितेश पांडे भी शामिल हैं। उनका लेटेस्ट गाना ‘बाबा हो डमरू वाले’ रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा है। लोगों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

रितेश पांडे दिखे भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन

भगवान भोलेनाथ पर हर साल सावन के मौके पर एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते हैं। दरअसल यूपी, बिहार में इस समय कांवड़ यात्रा की धूम होती है। वहीं भोजपुरी भजनों की डिमांड बढ़ जाती हैं। वहीं रीजनल इंडस्ट्री के तमाम सितारे अपने-अपने नए गानों को पेश करते हैं। इस समय रितेश पांडे का न्यू सॉन्ग ‘बाबा हो डमरू वाले’ भी यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है। 10 जुलाई 2025 को DRS Music के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए गाने को कुछ घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

 

 



‘बाबा हो डमरू वाले’ की स्टार कास्ट  

‘बाबा हो डमरू वाले’ गाने को रितेश पांडें ( Ritesh Pandey) ने अपनी आवाज दी है। इसमें वे एक्ट्रेस गौरी सु्ब्बा ( Gauri Subba ) के साथ भक्तिमय नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को रमन बिहारी और नवनीत पांडे ( Raman Bihari, Navneet Pandey ) ने लिखा है। म्यूजिक प्रत्युष विभव गोलू ( Pratyush Vibhav Golu ) ने तैयार किया है। वहीं गाने को आशीष सत्यार्थी ( Ashish Satyarathi) ने डायरेक्ट किया है।

शिव भजन के गाने के पहले रितेश पांडें ने कांवड़ियों के रुप की तरह किया ऋंगार..देखें वीडियो..

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री