धमाल मचा रहा शिल्पी राज का नया गाना 'गुल्ला', छा गई काजल कश्यप और विजय चौहान की केमिस्ट्री

Published : Sep 11, 2023, 10:43 PM IST
Shilpi Raj Song Vijay Chauhan

सार

भोजपुरी के नए गाने 'रसगुल्ला' ने दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। शिल्पी राज और विजय चौहान ने इस गाने को आवाज़ दी है। काजल कश्यप संग विजय चौहान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों 'रसगुल्ला' ने धमाल मचाया हुआ है। इसी बीच अब भोजपुरी की वॉयस क्वीन शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान नया गाना 'रसगुल्ला' लेकर आए हैं और इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल कश्यप के साथ विजय चौहान नजर आए हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। बता दें कि यह गाना त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

बेहद मजेदार है गाना 'रसगुल्ला'

'रसगुल्ला' गाना को लेकर शिल्पी राज ने कहा, "जिन लोगों ने अब तक इस गाने को सुन लिया है, उन्हें समझ आ गया होगा कि गाना कितना मजेदार हैं, जिन्होंने अब तक इस गाने को नहीं सुना है। वे एक बार जरूर सुने देखें। मैंने इस गाने को खूब एन्जॉय किया है। सच कहूं तो इस गाने में लोक संगीत का फ्लेवर है। संगीत के बदलते दौर में ऐसे गाने हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखने में मददगार होता है।"

संगीत के फॉर्म में रसगुल्ला का स्वाद: विजय चौहान

सिंगर विजय चौहान ने कहा, "'रसगुल्ला' किस को पसंद नहीं है। हमने अपने गाने में उसी 'रसगुल्ला' के स्वाद को लोगों के सामने संगीत के फॉर्म में परोसा है। इसका स्वाद लोग बिना खाए भी ले रहे हैं और इस गाने को पसंद कर रहे हैं। सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं। और साथ ही आग्रह करता हूं कि आप हमारे गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद देते रहे हैं।

गाने के गीतकार भी विजय चौहान

गाना 'रसगुल्ला' के गीतकार भी विजय चौहान हैं, जो कहते हैं, "इस गाने को बनाते हुए मैंने सोचा था कि एक कमर्शियल गाना दर्शकों के बीच लेकर आऊं। अब जब गाना रिलीज हुआ है और लोगों का प्यार मिल रहा है तो खुश हूं।" गाने के संगीतकार विकास यादव हैं। निर्माता कुमार आलम हैं। कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता और क्रिएटिव डायरेक्टर नयन मौर्य हैं।

और पढ़ें…

शाहरुख़ खान की 'जवान' की सक्सेस से एक्साइटेड अक्षय कुमार, बोले- हमारी फ़िल्में वापस आ गईं

12 फिल्मों को पछाड़ सबसे तेज 300 CR कमाने वाली फिल्म बनी SRK की ‘जवान’

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल