
Bhooth Bangla Box Office Collection: जब भी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आती है, दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलता है। करीब 14 साल बाद दोनों ने फिल्म भूत बंगला के जरिए वापसी की और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है और कमाई जारी है।
आमतौर पर बड़ी फिल्में दूसरे हफ्ते के बाद धीमी पड़ जाती हैं, खासकर जब नई फिल्में रिलीज होती हैं। लेकिन ‘भूत बंगला’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म की रिलीज के 19वें दिन यानी मंगलवार को कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के अनुसार, सोमवार को जहां फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 19वें दिन यानी मंगलवार को 'भूत बंगला' ने 4397 शो से ₹2.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वीकडेज पर इस तरह की बढ़ोतरी यह दिखाती है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।
फिल्म अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर चुकी है। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 146.50 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 173.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने 19वें दिन ₹0.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹57.15 करोड़ हो गया है। इससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹231.03 करोड़ पहुंच गया है। बता दें कि यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ‘भूत बंगला’ को अब ऑफिशियली 'सुपरहिट' घोषित कर दिया है। प्रियदर्शन का हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण दर्शकों, खासकर फैमिली ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सफलता के बाद अक्षय कुमार के फैंस काफी उत्साहित हैं। लंबे समय बाद उन्हें अपने पसंदीदा स्टार की बड़ी हिट देखने को मिली है।
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज के बाद माना जा रहा था कि यह ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन को प्रभावित करेगी। हालांकि, स्क्रीन काउंट पर असर जरूर पड़ा, लेकिन फिल्म की लोकप्रियता बनी रही और यह बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही।
अब सभी की नजरें अक्षय कुमार की अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल पर टिकी हैं। यह मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म अगले महीने यानी 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। ‘भूत बंगला’ की सफलता ने इस फिल्म के लिए पहले से ही शानदार माहौल तैयार कर दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।