डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला इसी शुक्रवार रिलीज हुई। अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की ये फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी बीच आपको प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी के बरे में बता रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत है और साउथ फिल्मों में काम करती हैं।
भूत बंगला के डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी का नाम कल्याणी है। कल्याणी 33 साल की हैं और साउथ की फिल्मों में एक्टिव हैं। हाालंकि, उनकी फिल्मी करियर ज्यादा बड़ा नहीं है।
26
कल्याणी प्रियदर्शन का एजुकेशन
कल्याणी प्रियदर्शन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई के लेडी अंडाल स्कूल से पूरी की और बाद में सिंगापुर में पढ़ाई की, जहां उन्होंने थिएटर ग्रुप्स में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से बी.आर्क की डिग्री हासिल की। भारत लौटने के बाद उन्होंने पांडिचेरी के आदिशक्ति थिएटर में एक एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया।
कल्याणी प्रियदर्शन ने 2013 में हिंदी फिल्म कृष 3 (2013) में साबू सिरिल के साथ सहायक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2016 में उन्होंने तमिल फिल्म इरु मुगन (2016) में सहायक कला निर्देशक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाने की सोची।
46
कल्याणी प्रियदर्शन की डेब्यू फिल्म
कल्याणी प्रियदर्शन ने तेलुगु फिल्म हेलो (2017) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने हीरो (2019) से तमिल सिनेमा और वराने अवश्यामुंड (2020) से मलयालम सिनेमा में कदम रखा।
56
कल्याणी की फिल्में
कल्याणी ने चित्रलहरी (2019), मानाडू (2021), हृदयम (2022), ब्रो डैडी (2022), थल्लुमाला (2022), हृदयम् (2022), शेषम माइक-इल फातिमा (2023), एंटोनी (2023), वर्षंगलक्कु शेषम (2024) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। 2025 में आई उनकी फिल्म लोका चैप्टर 1: चंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। ये अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है। उनकी अपकमिंग फिल्में जिनी और मार्सल है।
66
कल्याणी प्रियदर्शन की संपत्ति
कल्याणी प्रियदर्शन के पास करीब 14 करोड़ की संपत्ति है। वे फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन से सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। वो एक फिल्म काम करने 60 लाख से 1.2 करोड़ तक की फीस लेती हैं। वे कोच्चि में एक लग्जरी बंगले में रहती हैं, जिसका नाम द मूवी हाउस है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।