
मार्च में होली सेलिब्रेशन के साथ और भी बहुत कुछ धमाकेदार होने वाला है। इस महीने दो धमाकेदार फिल्म धुरंधर 2 और टॉक्सिक रिलीज हो रही। इसी बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर एक जोरदार खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की फिल्म के ट्रेलर को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। इस खबर को सुनते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं। आइए, जानते हैं कब आ रहा है फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर...
अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का ट्रेलर 19 मार्च को रिलीज हो रही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ अटैच रहेगा। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो भूत बंगला के मेकर्स ने प्लान किया है कि फिल्म का ट्रेलर मार्च के दूसरे हफ्ते में यानी 9 से 18 मार्च के बीच डिजिटली जारी किया जाएगा। मूवी से जुड़े सूत्र ने दावा किया कि ट्रेलर का फाइनल वर्जन तैयार है और टीम का मानना है कि लोगों को ये खूब पसंद आएगा। ट्रेलर में फैन्स को हॉरर के साथ कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। दूसरी तरफ धुरंधर 2 के मेकर्स भी सिनेमाघरों में दर्शकों को अक्षय की मूवी के ट्रेलर के साथ बड़ा सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें कि भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें मेकर्स ने हॉरर के साथ कॉमेडी का जोरदार तड़का लगाया है।
ये भी पढ़ें... बॉलीवुड के खूंखार विलेन की बेटी है ये क्यूट बच्ची, साल में करती है 1 मूवी फिर भी करोड़ों की मालकिन
भूत बंगला एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिशू यू सेनगुप्ता, मनोज जोशी लीड रोल में हैं। ये 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से अक्षय का लुक रिवील हो चुका है। इतना ही नहीं इसका पहला गाना भी हाल में रिलीज किया गया था। बता दें कि फिल्म को ऑफिशियली सितंबर 2024 में अनाउंस किया था। फिल्म की घोषणा के साथ अक्षय का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज हुआ था। प्रियदर्शन और अक्षय की साथ में ये 7वीं फिल्म है। दोनों की साथ वाली ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।
ये भी पढ़ें... HOLI पर रिलीज 7 फिल्में रही सबसे फिसड्डी, अजय देवगन-संजय दत्त तक BOX OFFICE पर ढेर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।