- Home
- Entertainment
- बॉलीवुड के खूंखार विलेन की बेटी है ये क्यूट बच्ची, साल में करती है 1 मूवी फिर भी करोड़ों की मालकिन
बॉलीवुड के खूंखार विलेन की बेटी है ये क्यूट बच्ची, साल में करती है 1 मूवी फिर भी करोड़ों की मालकिन
फोटो में दिख रही ये क्यूट सी बच्ची बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। अब ये 39 साल की हो गई हैं। बता दें कि ये बच्ची कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही है। इसके पिता बॉलीवुड फिल्मों के खूंखार विलेन रह चुके हैं। आइए, जानते हैं इस बच्ची के बारे में...

39 साल की हुई ये क्यूट बच्ची
ये क्यूट बच्ची 39 साल की हो गई हैं। इसका जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। आपको बता दें कि ये बड़े फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
इस बच्ची की मां-मौसी-भाई सभी है बॉलीवुड स्टार
इस बच्ची की मां, मौसी और भाई बॉलीवुड फिल्मों में कम कर चुके हैं। इसकी मौसी तो 80-90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 vs Toxic Advance Booking: रणवीर सिंह या यश-किसका होगा बॉक्स ऑफिस पर राज?
ये बच्ची दे चुकी है ब्लॉकबस्टर फिल्में
आपको बता दें कि ये बच्ची कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हिस्सा रही है। इसकी 2024 में आई एक फिल्म साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। इस बच्ची ने 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
बॉलीवुड विलेन की बेटी है ये बच्ची
आपको बता दें कि ये बच्ची बॉलीवुड फिल्मों के खूंखार विलेन शक्ति कपूर की बेटी है। क्या आप पहचान पाए कौन है ये बच्ची। आपको बता दें कि ये बच्ची है श्रद्धा कपूर, जिनका मंगलवार 3 मार्च को जन्मदिन है।
श्रद्धा कपूर की संपत्ति
श्रद्धा कपूर साल में एकाध फिल्म में ही नजर आती है, बावजूद इसके वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा 130 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वे डबिंग, ऐड, ब्रांड प्रमोशन, एंड्रोसमेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं।
कितनी फीस लेती हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर एक फिल्म में काम करने वे 10-15 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। उनका अपना फैशन ब्रांड है, जिसका नाम लेबल इमारा है। इस बिजनेस से भी वे खूब जमकर कमाती हैं।
श्रद्धा कपूर कार कलेक्शन
श्रद्धा कपूर के पास कई लग्जरी ब्रांड की कारें हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, कीलेम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज जीएलई, मर्सिडीज-बेंज एमएल 250 सीडीआई, मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट, ऑडी क्यू 7, टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं।
श्रद्धा कपूर की फिल्मों के बारे में
श्रद्धा कपूर ने आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी, रॉक ऑन 2, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारकर, स्त्री, बत्ती गुनल मीटर चालू, छिछोरे, बागी 3, तू झूठी मैं मक्कार, स्त्री 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें... Holi 2026: शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये 7 सेलिब्रिटी कपल, एक जोड़ा 5 दिन पहले बंधा बंधन में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।