तब्बू की नई फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनका बहुत ज्यादा रोल नहीं है, लेकिन जितना है उतने में वे छा गई हैं। क्या आप जानते हैं कि तब्बू का असली नाम क्या है? यह कैसे बदला गया और तब्बू क्यों अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं करतीं?
तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा है। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में ‘फातिमा’ को सरनेम के तौर पर इस्तेमाल किया। उनका बचपन हैदराबाद में बीता, जहां वे अपने नाना-नानी के साथ रहीं। उनकी मां टीचर थीं और परिवार में मजबूत महिलाओं का असर उनकी परवरिश में साफ दिखता है।
26
कैसे तबस्सुम बन गईं ‘तब्बू’?
तबस्सुम को ‘तब्बू’ नाम देवआनंद ने दिया था। एक बर्थडे पार्टी में तब्बू को देखने के बाद देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में कास्ट किया, जहां वे उनकी बेटी के रोल में नजर आईं। इसी फिल्म में उन्हें ‘तब्बू’ नाम से क्रेडिट दिया गया और यहीं से उनका नया नाम फेमस हो गया।
तब्बू ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मेरी उनके साथ कोई यादें नहीं हैं। मेरी बहन कभी-कभी उनसे मिली है, लेकिन मुझे उनसे मिलने की कभी इच्छा नहीं हुई। मैं अपनी जिंदगी से खुश हूं।” बता दें कि माता-पिता के तलाक के बाद तब्बू पिता से दूर ही रहीं और उनका कोई इमोशनल अटैचमेंट नहीं बन पाया।
46
क्यों पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं करतीं तब्बू?
तब्बू ने इसी इंटरव्यू में बताया था, "मैंने कभी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। मुझे लगा ही नहीं कि इसकी जरूरत है। मेरे लिए तबस्सुम फातिमा ही काफी था।” तब्बू के मुताबिक़, उन्होंने कभी अपने पिता के नाम ‘हाशमी’ को अपनाने की जरूरत महसूस नहीं की, क्योंकि वे उनके साथ पली-बढ़ी ही नहीं थीं।
किस उम्र में हुआ डेब्यू और किस फिल्म से मिली पहचान?
तब्बू ने सिर्फ 11 साल की थीं, जब उन्होंने फिल्म 'बाजार' में छोटा रोल किया था। देव आनंद की 'हम नौजवान' में उन्हें पहला क्रेडिट मिला और बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 1994 में आई 'विजय पथ' थी, जिसमें वे अजय देवगन के अपोजिट दिखाई दी थीं और उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। बाद में उन्हें 'माचिस' (1996) और 2001 में आई 'चांदनी बार' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। तब्बू की पॉपुलर फिल्मों में 'साजन चले ससुराल', 'बॉर्डर', 'बीवी नं. 1', 'दृश्यम' (फ्रेंचाइजी) और 'क्रू' आदि शामिल हैं।
66
तब्बू की अपकमिंग फिल्में
तब्बू आज भी इंडस्ट्री की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वे 'भूत बंगला' में नज़र आ रही हैं। उनकी अगली फिल्म 'स्लमडॉग 33 : टेम्पल रोड' है, जो तेलुगु फिल्म है। इस फिल्म का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।