Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ में फंसे Raju-Baburao-Manjulika, जानें कौन बचेगा आखिरी तक

Published : Mar 25, 2026, 05:15 PM IST

Bhooth Bangla: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियरदर्शन (Akshay Kumar and Priyadarshan) एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी मूवी भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। 

PREV
15

भूल भुलैया (2007) के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर से साथ में काम कर रहे हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) एक साथ कर रहे हैं। दर्शकों को डराने और हंसाने वाली यह फिल्म बनकर तैयार है और 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इस मूवी में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वामिका गब्बी और तब्बू भी इस मूवी का हिस्सा हैं।

25

फिल्म की कहानी क्या है?

यह फिल्म ‘वधुसुर’ नाम के एक खतरनाक राक्षस की कहानी पर आधारित है, जो एक गांव में शादियों को बिगाड़ने का काम करता है। हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ बनी यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर मानी जा रही है।

35

फिल्म होगी हिट?

प्रिदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार प्रोड्यूसर हैं। एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि उन्हें डर लग रहा है, तो उन्होंने कहा कि मूवी प्रिदर्शन के डायरेक्शन में बनी है। डर बिल्कुल नहीं है, क्योंकि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। इसमें डर के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

45

अगर ये तीनों ‘भूत बंगला’ में फंस जाएं तो?

ET के इंटरव्यू के दौरान दोनों ने एक फन गेम भी खेला, जिसमें उन्हें अपनी पुरानी फिल्मों के किरदार पहचानने थे। इसमें Manjulika (Bhool Bhulaiyaa), Raju और Baburao (Hera Pheri) जैसे किरदार शामिल थे। उनसे पूछा गया कि अगर भूत बंगला में मंजुलिका, राजू और बाबूराव बंद हो जाएं, तो कौन सबसे पहले भागेगा और कौन सबसे ज्यादा समय तक टिकेगातो प्रियदर्शन ने तुरंत जवाब दिया कि राजू सबसे लंबे समय तक टिकेगा। क्योंकि राजू जुगाड़ू है, वो किसी को भी चमका दे सकता है। वहीं अक्षय कुमार ने मजाक में कहा कि राजू अपनी जान बचाने के लिए बाबूराव को फंसा देगा और यहां तक कि भूत को भी उसके पीछे लगा देगा।

इसे भी पढ़ें: मां की साड़ी में क्यों दुल्हन बनीं थी यामी गौतम? शादी को लेकर एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

55

अक्षय कुमार को किससे डर लगता है

इंटरव्यू में ही अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्हें किससे ज्यादा डर लगता है, तो उन्होंने का जवाब हंसाने वाला था। उन्होंने कहा कि भूत से नहीं उन्हें उनकी वाइफ के टेंपरामेंट से डर लगता है।

और पढ़ें: शाहरुख-रणवीर सिंह को जब मिलता है इस एक्टर का साथ, फिल्म 1000 करोड़ कर जाती है पार

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories