- Home
- Entertainment
- मां की साड़ी में क्यों दुल्हन बनीं थी यामी गौतम? शादी को लेकर एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
मां की साड़ी में क्यों दुल्हन बनीं थी यामी गौतम? शादी को लेकर एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
Yami Gautam Wedding Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मां की साड़ी पहनकर क्यों शादी की। इसके साथ ही बड़े फैशन डिजाइनर के असली चेहरा भी दिखाया।

यामी गौतम के पति आदित्य धर की फिल्म‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और हर तरफ इसके चर्चे हो रहे हैं। इस फिल्म में यामी गौतम भी गेस्ट रोल में नजर आई हैं, जिसे लेकर वह काफी प्राउड महसूस कर रही हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब यामी को एक बड़े डिजाइनर से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में हर किसी को बराबरी का मौका नहीं मिलता।
यामी ने बताया क्यों पहनी थी शादी में मां की साड़ी
यामी ने हाल ही में अपनी शादी से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि आदित्य धर संग शादी के दौरान अपनी मां की साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि यह उनके लिए बेहद इमोशनल और खास पल था, क्योंकि उस साड़ी से उनका गहरा जुड़ाव था। वो इसे पहनकर बहुत ही स्पेशल महसूस कर रही थीं। उन्होंने अपनी शादी का मेकअप खुद से ही किया था। वो चाहती थी कि बिल्कुल अपनी मां जैसी दिखें, जब वो दुल्हन बनी थीं।
फैशन इंडस्ट्री के दो पहलू हैं
यामी ने आगे फैशन इंडस्ट्री के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें कई अच्छे डिजाइनर्स के साथ काम करने का मौका मिला है, लेकिन इंडस्ट्री का एक पहलू ऐसा भी है जहां हर किसी को बराबरी का मौका नहीं मिलता। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कुछ हाई-एंड डिजाइनर्स ऐसे भी होते हैं जो हर किसी को अपने आउटफिट्स नहीं देते।
जब डिजाइनर ने यामी को किया था लंहगा देने से मना
उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार किसी ने उनसे कहा था-“वो लहंगा आपके लिए नहीं है”, क्योंकि वह उस डिजाइनर की पसंद के मुताबिक नहीं थीं। यह सुनकर यामी को बुरा लगा था। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस तरह महसूस कराना सही नहीं है। हालांकि, यामी ने यह भी साफ किया कि यह अनुभव हर डिजाइनर के साथ नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे डिजाइनर्स भी हैं जो टैलेंट और पर्सनैलिटी को अहमियत देते हैं और सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं।
यामी और आदित्य धर की शादी कब हुई थी?
बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बेहद सादगी से शादी की थी। परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा था। दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था।
इसे भी पढ़ें: रैपर बादशाह ने की सीक्रेट शादी? जानें कौन हैं उनकी दुल्हन Isha Rikhi ?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।