New OTT Releases This Week: अगर ‘धुरंधर 2’ का टिकट नहीं मिल रहा है, तो मूड अपसेट करने की जरूरत नहीं। इस वीकेंड आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा वो भी फ्री में। ओटीटी पर इस वीक हिंदी, तमिल और हॉलीवुड की कई सारी मूवी रिलीज हो रही है। जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। 

रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की चर्चा वैसे तो हर तरफ है। मूवी देखने के लिए दर्शकों में होड़ मची है, जिसकी वजह से टिकट मिल नहीं रही है, या फिर काफी महंगी है। अगर इस वीकेंड आप भी टिकट पाने की जद्दोजहद में लेकिन बात नहीं बन रही है, तो फिर निराश होने की जरूरत नहीं। ओटीटी पर इस हफ्ते कई एक्शन, सस्पेंस और रोमांटिक मूवी और सीरीज रिलीज हो रही है। जिसे देखकर आप अपने आपको रिचार्ज कर सकते हैं।

'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2'

अगर आपको सुपरहीरो की मूवी पसंद हैं तो इस हफ्ते 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2' (Daredevil: Born Again Season 2) रिलीज हो रही है। ये 24 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीजन पहले के मुकाबले ज्यादा इंटेंस और रोमांचकारी है। आप इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और दूसरे भाषा में देख सकते हैं।

‘मर्दानी 3’ कहां देखें

सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस करने वाली रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3s) भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 27 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।

O Romeo कब हो रही रिलीज

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी रोमांस और ड्रामे का शानदार कॉम्बो लेकर आ रहे हैं। यह मूवी 27 मार्च को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।

'My Lord' कहां देखें

'माई लॉर्ड' ('My Lord') 13 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब जल्दी ही OTT पर आ गई है। यह फिल्म 2026 की तमिल सोशल क्राइम ड्रामा है जिसने अपनी मज़बूत थीम की वजह से ध्यान खींचा है। 20 मार्च को प्राइम वीडियो पर डिजिटली रिलीज हुई है। अभी, यह फिल्म सिर्फ तमिल में है, और सब्सक्राइबर इसे सीधे प्लेटफार्म के जरिए स्ट्रीम कर सकते हैं।

Kaattaan

साउथ के सुपर स्टार विजय सेतुपति की वेब सीरीज इस वीक जीयो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। तमिल में बनी इस सीरीज की बहुत ही सस्पेंस से भरी है। मुथु (विजय सेतुपति) के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। कुछ लोग मुथु को एक महान रक्षक मानते हैं, तो कुछ राक्षस। इस सीरीज में आपको मिलिंद सोमन, सुदेव नायर और मुथुकुमार भी दिखाई देंगे।

इस वीकेंड देखने के लिए 10 बेस्ट एक्शन-संस्पेंस और रोमांटिक मूवी और सीरीज लिस्ट

मर्दानी 3- नेटफ्लिक्स

काटान (Kaattaan)-जियो हॉटस्टार

Daredevil: Born Again S2-जियो हॉटस्टार

Now You See Me: Now You Don’t -अमेजन प्राइम

Bait-अमेजन प्राइम

My Lord-अमेजन प्राइम

Chiraiya-जियो हॉटस्टार

Detective Hole-नेटफ्लिक्स

Pretty Lethal-अमेजन प्राइम

Something Very Bad Is Going to Happen-नेटफ्लिक्स

और पढ़ें: Dhurandhar 2 Update: रहमान डकैत के बिना 'धुरंधर 2' लगा सूना, 'उल्फत' ने बताई अपने रोल की सच्चाई

Drishyam 3 Postponed, वजह 'धुरंधर 2' की सुनामी या कुछ और? नई रिलीज डेट भी जानिए