- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Update: रहमान डकैत के बिना 'धुरंधर 2' लगा सूना, 'उल्फत' ने बताई अपने रोल की सच्चाई
Dhurandhar 2 Update: रहमान डकैत के बिना 'धुरंधर 2' लगा सूना, 'उल्फत' ने बताई अपने रोल की सच्चाई
‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में सौम्या टंडन, रहमान डकैत की पत्नी उल्फत रहमान के किरदार में छा गई थीं। वहीं, ‘धुरंधर 2’ में उनके रोल को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पार्ट में वह अक्षय खन्ना को मिस कर रही हैं।

'धुरंधर 2' मूवी का जलवा कायम है। भारत समेत दुनिया के कई मुल्कों में इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों की लाइन लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की यह मूवी भी सुपर हिट साबित हुई है। मूवी खूब नोट छाप रही है। इस फिल्म में वैसे तो रहमान डकैत का रोल खत्म हो गया है, वहीं उनकी पत्नी उल्फ रहमान (सौम्या टंडन) नजर आईं कि नहीं, लोगों के मन में सवाल है। जिसके जवाब उन्होंने खुद दिया है।
रहमान डकैत को मिस किया
सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में 'धुरंधर 2' में अपने कैरेक्टर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस मूवी में एक दर्शक के तौर पर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को बहुत मिस किया। लेकिन पार्ट टू में कहानी उनके मौत के बाद आगे बढ़ती है। इसके साथ ही 'भाभी जी घर पर हैं फेम' ने कहा कि पहले पार्ट (धुरंधर) में उनका रोल काफी मजबूत था और अच्छा काम किया था। लोगों का खूब प्यार भी मिला।
रहमान डकैत की मय्यत का रोल है
उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो ‘धुरंधर 2’ में मेरा रोल काफी छोटा है। इस फिल्म में मेरे पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था।” हालांकि, उन्होंने अपने कैरेक्टर के बारे में विस्तार से बात करने से इंकार किया। उन्होंने यह भी कहा, “मुझे लगता है कि लोग इस फिल्म को जरूर देखें। मेरे ऊपर जो सीन फिल्माया गया है, वह काफी इंटेंस है। यह रियल रहमान डकैत की मय्यत से जुड़ा सीन है।”
बस एक सीन और सशक्त रोल
रहमान डकैत की पत्नी के तौर पर ये बहुत ही ज्यादा मुश्किल सीन था. क्योंकि वो बहुत ज्यादा गुस्से में होती है और एक ऐसी सिचुएशन सामने होती है, जहां उसके मन में कई तरह की भावनाएं आ रही होती है।कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो वो सिर्फ बेबस होती है। सौम्या ने इस बात की भी नाराजगी जताई है, कि लोग उनके मूवी सीन को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सौम्या ने लोगों से अपील की है कि वो मूवी के सीन हॉल में रिकॉर्ड ना करें और ना ही सोशल मीडिया पर डालें।
'धुरंधर 2' की कमाई
'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार है। इस मूवी ने अभी तक 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्डवाइड 856 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। सिनेमा हॉल में अभी भी भीड़ जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद 2000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।