हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का जलवा 15 दिन बाद भी बरकरार है।16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई। लेकिन पकड़ मजबूत रही। जानिए 'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने 16वें दिन भारत में लगभग 4.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। 15वें दिन के मुकाबले यह लगभग 3.3 फीसदी कम है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 4.50 करोड़ रुपए रही थी।
25
भारत में 150 करोड़ के आंकड़े को छूने को तैयार 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' भारत में नेट कमाई के मामले में 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गई है। इसने 16 दिन में करीब 137 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, ग्रॉस कमाई के मामले में यह 150 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए लगभग 162.73 करोड़ रुपए कूट चुकी है।
'भूत बंगला' सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी जमकर नोट छाप रही है। 16वें दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से लगभग 1.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की ग्रॉस कमाई लगभग 55 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
45
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए के पार 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। भारत में ग्रॉस 162.73 करोड़ और विदेशों में 55 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन के साथ दुनियाभर में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 217.73 करोड़ रुपए हो गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूत बंगला' का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। अगर इस फिल्म को हिट की कैटेगरी में जगह बनानी है तो इसे भारत में नेट 240 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कम से कम करनी होगी, जो इसके लिए असंभव लग रहा है। हालांकि, फिल्म बजट रिकवर कर मुनाफे में चल रही है। मेकर्स के लिए यह राहत की बात है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और अक्षय कुमार ने मिलकर किया है। परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी, राजेश शर्मा और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।