Published : Apr 22, 2026, 07:10 PM ISTUpdated : Apr 23, 2026, 10:05 AM IST
अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज के साथ जलवा दिखा रही है और लगातार कमाई भी कर रही हैं। प्रियदर्शन की मल्टी स्टारर फिल्म की छठे दिन की कमाई सामने आ गया है। बता दें कि इसका बजट 120 करोड़ है और इसने ग्लोबल लेवल पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शो में ठीकठाक कमाई की थी। वहीं, पहले ही दिन से इसका कलेक्शन शानदार हो रहा है।
26
भूत बंगला का छठे दिन का कलेक्शन
sacnilk.com की मानें तो फिल्म भूत बंगला ने छठे दिन 6.15 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के 11,584 शोज आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ का बिजनेस किया किया।
फिल्म भूत बंगला इंडिया के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर कमाई कर रही है। फिल्म ने ग्लौबल लेवल पर 129.87 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म का इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ हो गया है। जल्दी ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पहुंचने की उम्मीद हैं। ओवरसीज में इसने 33.50 करोड़ कमा लिए हैं।
46
भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म भूत बंगला ने पेड़ प्रीव्यू शो से 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले दिन मूवी ने 12.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे दिन इसकी कमाई 23 करोड़ रही। चौथे दिन इसने 6.75 करोड़, पांचवें दिन 8 करोड़ का कारोबार किया था।
56
2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म भूत बंगला
आपको बता दें कि फिल्म भूत बंगला 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई हैं। पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (1810.09 करोड़), दूसरे पर सनी देओल की बॉर्डर 2 (464.50 करोड़) हैं। चौथे और पांचवें नंबर पर ओ रोमियो (92.86 करोड़ी) और मर्दानी 3 (78.82 करोड़) हैं।
66
कितना है भूत बंगला का बजट
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भूत बंगला 120 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसके प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। मूवी में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।