Published : Apr 29, 2026, 07:40 AM ISTUpdated : Apr 29, 2026, 08:56 AM IST
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वजह है 12वें दिन इस फिल्म की शानदार कमाई। जानिए फिल्म की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने 12वें दिन लगभग 4.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया और ग्रॉस 5 करोड़ रुपए कूटे।
25
'भूत बंगला' की 12 दिन की कमाई?
भारत में 'भूत बंगला' ने 12 दिन में नेट 129.45 करोड़ रुपए कूट डाले हैं। वहीं देशभर में प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अभी तक लगभग 153.05 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।
'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन का आंकडा पार कर लिया है। 12वें दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से लगभग 1.50 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 12 दिन में यह फिल्म विदेशों से लगभग 51 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 204 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
45
बजट निकाल प्रॉफिट में चल रही 'भूत बंगला'
17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर कर लिया है और अब यह मुनाफ़ा उठा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नीर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म अकेले भारत में लगभग 129.45 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म 9.45 करोड़ रुपए का मुनाफ़ा उठा चुकी है, जो लागत के मुकाबले लगभग 7.8 फीसदी से भी ज्यादा है।
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर 2026 की पांचवीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। इसने मलयालम फिल्म 'Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में लाइफटाइम लगभग 124.25 करोड़ रुपए कमाए। ये हैं 2026 की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में:-
धुरंधर द रिवेंज : ₹1,132.99 करोड़ रुपए (41 दिन में)
बॉर्डर 2 : 329.43 करोड़ रुपए
मन शंकर वस प्रसाद गारू : 218.44 करोड़ रुपए
द राजा साब : 146.04 करोड़ रुपए
भूत बंगला : 129.45 करोड़ रुपए (12 दिन में)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।