
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती दिख रही है। ‘भूत बंगला’ रिलीज के चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है। नई रिलीज और कम होती स्क्रीन के बावजूद फिल्म ने चौथे वीकेंड में जबरदस्त उछाल दिखाया। खास बात यह है कि 24वें दिन फिल्म की कमाई में फिर तेजी देखने को मिली और इसने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया। हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण वाली इस फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से 250 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रहा है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ ने शुरुआती तीन हफ्तों में शानदार कमाई करने के बाद चौथे वीकेंड में भी दम दिखाया। Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 24वें दिन यानी चौथे रविवार को 4.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने 22वें दिन 1.75 करोड़ और 23वें दिन 3 करोड़ रुपए कमाए थे। यानी वीकेंड आते ही फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला। भारत में अब फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 158.85 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 188.51 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol New Movie: Gadar 3 पर आया बड़ा अपडेट, बॉक्स ऑफिस पर फिर दहाड़ेगा तारा सिंह!
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म ने 14वें दिन 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारी। अब 24 दिनों के बाद फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 53.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। विदेशों में 24वें दिन फिल्म ने 0.10 करोड़ रुपए जोड़े। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 241.61 करोड़ रुपए हो गया है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म की स्थिर कमाई इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में बनाए हुए है। अगर एक अन्य ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट koimoi.com के आंकड़ों पर नज़र मारें 'भूत बंगला' भारत में 175 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड लगभग 265 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता और दिवंगत असरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। हॉरर और फैमिली कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब भी लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 250 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल हो सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।