Akshara Singh Chhath Puja Controversy: छठ पूजा के दौरान अक्षरा सिंह का सिंदूर लगाकर अर्घ्य देते वीडियो वायरल हो गया। अविवाहित होने के बावजूद पूजा करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि छठ पूजा के दौरान सामने आए उनके वीडियो हैं। पटना के दीघा स्थित मीनार घाट पर अक्षरा छठ के तीसरे दिन पानी में खड़ी होकर पूजा करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने नारंगी रंग का सिंदूर भी लगाया हुआ था। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके पूजा करने के तरीके और वैवाहिक स्थिति को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना की, तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी से जोड़ दिया।

अक्षरा सिंह ने किस घाट पर की छठ पूजा?

अक्षरा सिंह रविवार, 15 नवंबर को पटना के दीघा स्थित मीनार घाट पहुंची थीं। यहां उन्होंने छठ पूजा के तीसरे दिन के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस पानी में खड़ी होकर पूजा करती नजर आईं। इस दौरान उनके माथे पर नाक के अगले हिस्से से लेकर ऊपर तक नारंगी रंग का सिंदूर लगा दिखाई दिया। अक्षरा के पूजा करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। हालांकि, लोगों का ध्यान सिर्फ उनके पूजा करने पर नहीं, बल्कि उनके सिंदूर और अविवाहित होने को लेकर भी गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि क्या अविवाहित महिलाएं भी इस तरह छठ पूजा कर सकती हैं?

Scroll to load tweet…

अक्षरा सिंह के सिंदूर लगाने पर उठे सवाल

अक्षरा सिंह के वीडियो पर सवाल उठाने वाले कुछ यूजर्स ने सिंदूर को विवाहित हिंदू महिलाओं से जुड़ी परंपरा बताया। आमतौर पर कई विवाहित महिलाएं छठ के दौरान अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूजा करती हैं। इसी मान्यता का हवाला देते हुए कुछ लोगों ने अक्षरा के सिंदूर लगाने और पूजा करने पर सवाल खड़े किए। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठे सवाल यूजर्स की निजी धारणाओं और प्रतिक्रियाओं पर आधारित हैं। अक्षरा ने खुद इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो क्या बोले लोग

अक्षरा के वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “अविवाहित लड़कियां तो यह नहीं करतीं, ऊपर से सिंदूर भी लगा रखा है। हर चीज को इन्हें फिल्मी बनाना है।” एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “कोई अविवाहित महिला छठ पूजा कैसे कर सकती है?” वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने इसे पब्लिसिटी से जोड़ते हुए लिखा, “क्या छठ पूजा शादीशुदा महिलाएं ही करती हैं? क्या वह यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं?” कुछ लोगों ने अक्षरा पर पूजा को फोटोशूट की तरह दिखाने का आरोप भी लगाया। एक टिप्पणी में लिखा गया, “फोटोशूट करवा रही है, इससे कभी छठ नहीं होगा।” एक दूसरे यूजर ने सवाल किया, “यह तो शादीशुदा औरतें ही करती हैं ना?”

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

हालांकि, एक यूजर ने लोगों का कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश की है और लिखा है, "कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि अक्षरा सिंह छठ पूजा सिर्फ नाम और शोहरत पाने के लिए कर रही हैं, क्योंकि उनके मुताबिक अविवाहित महिलाएं छठ पूजा नहीं करतीं। लेकिन ऐसा नहीं है। अविवाहित महिलाएं भी छठ पूजा करती हैं। बस एक फर्क होता है। अगर शादीशुदा महिलाएं छठ करती हैं, तो वे नाक से लेकर मांग तक नारंगी सिंदूर लगाती हैं। वहीं, अविवाहित महिलाएं छठ करती हैं तो नाक से लेकर मांग शुरू होने से ठीक पहले तक सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, छठ पूजा करती अविवाहित महिलाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। शायद इसी वजह से लोगों को ऐसा लगता है कि अविवाहित महिलाओं के लिए छठ पूजा करना मना है।”

Scroll to load tweet…

फिलहाल अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने न तो अपने पूजा करने के फैसले पर सफाई दी है और न ही सिंदूर लगाने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच एक्ट्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।