अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। पेड प्रीव्यू से पहले फिल्म के कई रिव्यू सामने आए हैं। किसी ने इसे उनकी करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया,तो किसी ने पूरी तरह खारिज कर दिया। जानिए आखिर कैसी है हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला'...
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में हैं। लंबे समय से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा हाइप बना हुआ है।
26
'भूत बंगला' की कहानी में हॉरर के साथ गहरी बैकस्टोरी
फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने फिल्म की कहानी पर विस्तार से बताते हुए X पर लिखा है, "यह एक लेयर्ड सुपरनैचुरल कहानी है, जो ‘वधुसुर’ की डरावनी दास्तान और एक गांव पर उसके साए के इर्द-गिर्द घूमती है। भूतिया बंगला भी उसी का हिस्सा है। हॉरर के पीछे एक दिलचस्प बैकस्टोरी है, जो धीरे-धीरे सामने आती है और कहानी को भावनात्मक गहराई देती है।”
रमेश बाला ने अपने रिव्यू में आगे लिखा गया है, “फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भूत और इंसानों के बीच के अनोखे रिश्ते को दिखाती है। डर और कॉमेडी का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है।”
46
अक्षय कुमार ने दी करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस
रमेश बाला ने एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, "फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है। वे कॉमिक टाइमिंग और इंटेंस सीन के बीच आसानी से स्विच करते हैं। उनके पंचलाइन सटीक बैठते हैं और पूरी फिल्म को आगे बढ़ाते हैं। परेश रावल और राजपाल यादव अपनी शानदार कॉमिक केमिस्ट्री से पहले हाफ को बेहद मनोरंजक बना देते हैं।” बाला ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं।
एक रिव्यूअर ने दिए 'भूत बंगला' को 5 में से 4 स्टार
एक अन्य रिव्यू में फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए लिखा गया है, "यह एक मजबूत हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें ट्विस्ट, हंसी और जंप स्केयर भरपूर हैं। पहला हाफ मजेदार है, दूसरा हाफ पकड़ बनाए रखता है और क्लाइमैक्स चौंकाने वाला है। अक्षय कुमार चमकते हैं, जबकि परेश रावल और राजपाल यादव फिल्म में जबरदस्त एनर्जी जोड़ते हैं। प्रियदर्शन ने शुद्ध मनोरंजन पेश किया है।”
66
'भूत बंगला' को निगेटिव रिव्यू भी मिल रहे
ऐसा नहीं है कि 'भूत बंगला' को सिर्फ पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं। इसे कई निगेटिव रिव्यू भी मिले हैं। मसलन खुद को ओवरसीज सेंसर बोर्ड का सदस्य बताने वाले क्रिटिक उमैर संधू ने अपनी पोस्ट में फिल्म को 5 में से 2 स्टार देते हुए लिखा है, "कुल मिलाकर यह फिल्म एक बड़ी निराशा है। यह ना पूरी कॉमेडी है, ना ही पूरी सटायर। बेहद निराशाजनक! अक्षय कुमार ओवर लगते हैं और तब्बू ने यह फिल्म शायद सिर्फ पैसों के लिए की है। औसत से भी नीचे।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।