Dhurandhar 2 का खौफ! अक्षय कुमार ने फिर बदली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट? जानिए नई तारीख

Published : Mar 26, 2026, 09:15 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। आलम यह है कि इस फिल्म की रनिंग के बीच दूसरी फिल्मों को रिलीज करने से कतरा रहे हैं। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी इसमें शामिल है।

PREV
16
‘धुरंधर 2’ की कमाई से हिली ‘भूत बंगला’ की प्लानिंग

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त कमाई और मजबूत पकड़ को देखते हुए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स अब अपनी रिलीज डेट पर दोबारा विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव संभव है।

26
'भूत बंगला' 10 अप्रैल को आएगी या होगी पोस्टपोन?

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की रिलीज के लिए 10 अप्रैल का दिन तय किया गया है। लेकिन बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म एक बार फिर पोस्टपोन की जा सकती है। गौरतलब है कि पहले प्रियदर्शन निर्देशित 'भूत बंगला' 2 अप्रैल 2026 को आने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल पर शिफ्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection 1000 करोड़ पार, इस क्लब में पहले से ये 9 फ़िल्में, जानिए सबसे तेज़ कौन?

36
'भूत बंगला' के मेकर्स क्यों बदल सकते हैं अपना प्लान

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "धुरंधर: द रिवेंज जिस तरह परफॉर्म कर रही है, उससे साफ है कि इसका क्रेज जल्द खत्म नहीं होगा। 'भूत बंगला' भी एक एक्साइटिंग फिल्म लग रही है। चूंकि ‘धुरंधर 2’ ऐतिहासिक कमाई कर रही है, इसलिए चौथे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन शानदार रह सकता है, जिसका असर ‘भूत बंगला’ की रिलीज पर पड़ सकता है।"

46
क्या हो सकती है 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट?

रिपोर्ट में लिखा है कि 'भूत बंगला' के मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से एक हफ्ता आगे खिसकाकर 17 अप्रैल पर शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में लिखा, "फिलहाल 17 अप्रैल को कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज के लिए तय नहीं है। ऐसे में अगर ‘भूत बंगला’ को पोस्टपोन किया जाता है तो यह डेट फायदे का सौदा साबित हो सकती है।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 First Tuesday Collection में No.1 बनने से चूकी, नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड!

56
'भूत बंगला' का ट्रेलर भी सस्पेंस में फंसा

रिपोर्ट के मुताबिक़, "अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर एकता कपूर स्थिति का बारीकी से एनालिसिस कर रहे हैं और जल्दी ही इसकी रिलीज डेट पर फैसला लेंगे। अगर यह फिल्म 10 अप्रैल को आती है तो 27 मार्च को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, वरना दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पडेगा।"

66
16 साल बाद साथ आए अक्षय-प्रियदर्शन

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन करीब 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories