रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि इसे इस क्लब में शामिल होने में सिर्फ 7 दिन लगे। देखें 1000 CR Club Of Indian Movies की लिस्ट और जानें सबसे तेज कौन….
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस तेलुगु पैन इंडिया फिल्म में अल्लू अर्जुन का लीड रोल है। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का 7 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1011.65 करोड़ रुपए हो गया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही।
26
2. धुरंधर द रिवेंज
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1,006.50 करोड़ रुपए
कितने दिन में 1000 करोड़ क्लब में पहुंची : 7 दिन
आदित्य धर की इस हिंदी पैन इंडिया फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी।
2017 में तेलुगु सिनेमा की यह पैन इंडिया फिल्म रिलीज हुई थी। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी प्रमुख किरदारों में दिखे हैं। 10 दिन में इस फिल्म में दुनियाभर में 1047 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।
46
4. RRR
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1,230 करोड़ रुपए
कितने दिन में 1000 करोड़ क्लब में पहुंची : 16 दिन
एस.एस. राजामाली ने इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण का लीड रोल है। जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी इसमें दिखाई दिए हैं। फिल्म ने 16 दिन में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए थे।
यह कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में यश लीड रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
66
1000 करोड़ क्लब में ये 5 फ़िल्में भी
दंगल (हिंदी, 2016) : 2,070.30 करोड़ रुपए
धुरंधर (हिंदी पैन इंडिया , 2025) : 1307.35 करोड़ रुपए
जवान (हिंदी पैन इंडिया, 2023) : 1,160 करोड़ रुपए
पठान (हिंदी, 2023) : 1,055 करोड़ रुपए
कल्कि 2898 AD (तेलुगु पैन इंडिया, 2024): 1,042.25 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।