रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 खूब धमाके कर रही है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म की रिलीज के 7 दिन हो गए हैं और कलेक्शन का आंकड़ा होश उड़ा रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म की 7वें दिन कमाई सामने आई है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अपना जलवा दिखाने में कई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म इंडिया के साथ वर्ल्डवाइड भी तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म के 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिवील हो गया है।
26
धुरंधर 2 का कलेक्शन
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने 7वें दिन 47.70 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, फिल्म के 7वें दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, फिल्म ने इंडिया में नेट 623.42 करोड़ का जोरदार बिजनेस कर लिया है।
धुरंधर 2 ने पेड़ प्रीव्यू से 43 करोड़ की कमाई की थी। मूवी ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन इसने 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ का शानदार बिजनेस कियाा। चौथे दिन इसने 114.85 करोड़ कमाए और पांचवें दिन इसका कलेक्शन 65 करोड़ रहा। फिल्म ने छठे दिन 56.60 करोड़ का बिजनेस किया। सातवें दिन इसकी कमाई 47.70 करोड़ रही।
46
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर 2 ने 7 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई की है। इसने ग्लोबल लेवल पर 1006.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने ओवरसीज में 261.92 करोड़ कमाए हैं। वहीं, इसका इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ पहुंच गया है।
56
धुरंधर 2 के शोज की संख्या
धुरंधर 2 के शोज की बात करें तो पेड प्रीव्यू में इसके 11,294 शोज रहे। पहले दिन 21,633 शो, दूसरे दिन 20,125 शो, तीसरे दिन 20,917 शो, चौथे दिन 21,202 शो और 5वें दिन 20,382 शो हुए। वहीं, छठे दिन 20,412 और सातवें दिन 20,311 शो हुए।
66
धुरंधर 2 के बारे में
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 दिसंबर 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर सहित अन्य स्टार्स हैं। फिल्म में यामी गौतम का कैमियो का।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।