लाल लहंगे-मिनिमल ज्वेलरी में कमाल लगीं तमन्ना भाटिया, 2026 के लिए सेट किया नया ट्रेंड

Published : Mar 25, 2026, 10:10 PM IST

Tamannah Corset Lehenga: तमन्ना भाटिया ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने डिजाइनर भूमिका शर्मा के ‘Afterglow’ कलेक्शन के लिए वॉक किया। इस दौरान तमन्ना लाल रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही थीं।

PREV
15

Tamannaah Beauty Look: सॉफ्ट ग्लैम और नेचुरल चार्म

तमन्ना का मेकअप उनके पूरे लुक के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। हल्के गुलाबी गाल, ब्राउन और पिंक शेड का लिप कलर, शार्प विंग्ड आईलाइनर इन सबने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया। उन्होंने अपने बालों को सिंपल रखा, जिनमें हल्के कर्ल्स के साथ बाल कंधों पर खुले हुए थे। यह लुक सॉफ्ट, ग्लोइंग और एलिगेंट लगा। उनकी एंट्री ने पूरे माहौल को खास बना दिया।

25

Jewellery Styling: मिनिमल लुक में बड़ा स्टेटमेंट

तमन्ना के लुक की सबसे खास बात उनकी ज्वेलरी थी। उन्होंने पत्थरों से जड़े दो नेकलेस एक साथ पहने, जो उनके पूरे लुक को खास बना रहे थे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने ईयररिंग्स, चूड़ियां, अंगूठियां कुछ भी नहीं पहना। यह एक बोल्ड स्टाइलिंग चॉइस थी, जिसने उनका लुक और ज्यादा क्लासी और फोकस्ड बना दिया।

35

Tamannaah ने क्या कहा

तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए डिजाइनर की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ‘Afterglow’ कलेक्शन पहनकर उन्हें वैसा सुकून मिला, जैसा किसी शांत और सुखद अनुभव के बाद महसूस होता है। उन्होंने इस लहंगे को “आरामदायक, शांत और अपने ही अंदाज में चमकता हुआ” बताया।

45

Afterglow Collection: परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का मेल

डिजाइनर भूमिका शर्मा का ‘Afterglow’ कलेक्शन अपने नाम की तरह ही एक सॉफ्ट ग्लो और एलिगेंस को दर्शाता है। इस कलेक्शन में लहंगे, साड़ियां, फेस्टिव वियर शामिल हैं, जो पारंपरिक भारतीय स्टाइल को मॉडर्न और आसान पहनने वाले डिजाइन के साथ जोड़ते हैं। यह कलेक्शन खासतौर पर आने वाले वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। तमन्ना भाटिया का यह लुक बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी बेहद प्रभावशाली रहा। उनका पूरा स्टाइल सादा, मॉडर्न और एलिगेंट था, जिसने बिना ज्यादा शोर किए एक मजबूत छाप छोड़ी।

55

तमन्ना भाटिया वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2026 में वो तमिल मूवी पुरुषन में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो हिंदी फिल्म विवान:फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में भी नजर आएंगी। तमन्ना आखिरी बार बॉलीवुड मूवी O'Romeo में दिखी थीं। इस फिल्म में उन्होंने राबिया का किरदार निभाया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories