Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख लोग उड़ा रहे मजाक

Published : Apr 06, 2026, 04:20 PM IST

अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। सामने आया मूवी ट्रेलर हॉरर और कॉमेडी से भरा पड़ा है। हालांकि, इसमें डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्मों का मिक्सर देखकर लोगों को ये कॉपी पेस्ट लगा। सोशल मीडिया पर लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं। 

PREV
16
अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर

अक्षय कुमार की फिल्म मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आखिरकार सोमवार को रिलीज किया गया। हालांकि, ट्रेलर में कुछ पुरानी फिल्मों के डायलॉग्स और सीन्स देखकर लोगों को खास मजा नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग ट्रेलर रिव्यू शेयर कर रहे हैं। 

26
भूत बंगला ट्रेलर देख क्या बोले लोग

भूत बंगला के ट्रेलर में पुराने और घिसे पिटे डायलग्स सुनने को मिल रहे हैं। एवी नाम के यूजर ने लिखा- इसमें तो बहुत सारे सीन्स पुरानी फिल्मों के कॉपी किए हैं। इमरान सोलंकी नाम के यूजर ने लिखा- वहीं, घिसी पिटी स्क्रीप्ट और डायलॉग्स दिखा दिए। राजीव राकेश नाम के यूजर ने लिखा- दम नहीं दिखा ट्रेलर में। 

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की भूत बंगला के 7 स्टार्स की कितनी उम्र, किसकी एज सबसे ज्यादा-कौन सबमें छोटा

36
भूत बंगला के ट्रेलर का उड़ रहा मजाक

भूत बंगला के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। संजू वचेला नाम के यूजर ने लिखा- ट्रेलर में प्रियदर्शन की सारी फिल्म की क्लिप्स थी कुछ नया नहीं दिखा। अंकित शर्मा नाम के यूजर ने लिखा- प्रियदर्शन फिल्म के सभी हिट सीन डायलॉग एक में दिखा दिए, महाबकवास। 

46
फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर हो रहा ट्रोल

फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अश्विनी सिंह नाम के यूजर ने लिखा- ये क्या बना दिया भाई। हिम्मत राजपुरोहित नाम के यूजर ने लिखा- कहानी अच्छी रही तो चल जाएगी..वरना कॉमेडी तो गलगोटिया वाली है दूसरी फिल्मों के पंच फिर से इसमें मार दिए हैं, वो भी सूट नहीं कर रहे। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। 

56
कब रिलीज होगी फिल्म भूत बंगला

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल को किया जाएगा। डायरेक्टर प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद अक्षय के साथ इस फिल्म में दोबारा काम कर रहे हैं।

66
फिल्म भूत बंगला की स्टार कास्ट

फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। इसमें असरानी, राजेश शर्मा, जीशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। मूवी के प्रोड्यूसर अक्षय के साथ एकता और शोभा कपूर भी है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की Bhooth Bangla का रनटाइम कितना-कब होगी रिलीज, कितने स्टार्स आएंगे नजर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories