Bhooth Bangla Trailer: कॉमेडी में हॉरर का जबरदस्त ट्विस्ट, 3.03 मिनट का ट्रेलर कर देगा लोटपोट!

Published : Apr 06, 2026, 02:55 PM IST

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद स्क्रीन पर लौट रही है। पहली नज़र में हॉरर कॉमेडी का ट्रेलर हंसाने और डराने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है।

PREV
15
'भूत बंगला' के ट्रेलर आउट

कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर सोमवार (6 अप्रैल) को रिलीज कर दिया गया है। गानों, पोस्टर्स और टीज़र के बाद अब ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म हंसी, डर और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज होगी।

25
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की सुपरहिट वापसी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद साथ आई है। इस जोड़ी ने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर कॉमेडी दी हैं और 'भूत बंगला' का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म भी उसी लेवल का धमाका करेगी।

35
'भूत बंगला' में गोल्डन तिकड़ी का कमाल

फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार की ‘गोल्डन तिकड़ी’ एक बार फिर हंसी का तूफान लाती दिख रही है। साथ ही दिवंगत असरानी का कॉमिक तड़का भी ट्रेलर को और मजेदार बना रहा है।

45
हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स

'भूत बंगला' के ट्रेलर में मज़ाक और मिस्ट्री का शानदार बैलेंस देखने को मिलता है। यही स्टाइल प्रियदर्शन की खासियत रही है, और ‘भूत बंगला’ उसी ट्रेडमार्क कॉमेडी को नए अंदाज में पेश करती नजर आ रही है।

55
'भूत बंगला' की रिलीज डेट और पेड प्रिव्यू

बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर भी नजर आएंगे। फिल्म के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories