करीना कपूर और सैफ अली खान के घर की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। सैफ की बहन और करीना की ननद सबा पटौदी ने ईस्टर सेलिब्रेशन के दौरान लिविंग रूम की झलक शेयर की, जिसमें तैमूर-जेह की क्यूट तस्वीरें भी नज़र आ रही हैं।
सबा पटौदी ने ईस्टर के मौके पर अपने भाई सैफ अली खान और करीना कपूर के घर की खूबसूरत झलक शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
28
करीना कपूर संग सबा पटौदी और फैमिली मेम्बर्स ने दिए पोज
शेयर की गई तस्वीर में सबा पटौदी करीना कपूर और अन्य फैमिली मेम्बर्स के साथ लिविंग रूम में कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रहे हैं। उनके पीछे सजा हुआ एस्थेटिक सेटअप साफ दिखाई देता है।
38
करीना कपूर के लिविंग रूम की आलीशान डेकोरेशन
करीना कपूर के घर के लिविंग एरिया में पारंपरिक कालीन और खूबसूरत लैम्प्स लगाए गए हैं, जो पूरे स्पेस को एक क्लासी और रॉयल लुक देते हैं।
48
लिविंग रूम की दीवारों पर बच्चों की झलक
लिविंग रूम की सजावट के बीच सबसे खास हैं कई फ्रेम्स और तस्वीरें, जिनमें सैफीना के बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की क्यूट झलक नजर आती है।
58
तैमूर-जेह के बीच भाई-भाई का प्यार
एक तस्वीर में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई जहांगीर अली खान को गले लगाते दिख रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत रही है। दीवार पर लगी एक और फोटो में दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान फुटबॉल जर्सी पहने साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं, जो उनकी बॉन्डिंग को दर्शाता है। एक फ्रेम में करीना कपूर, सैफ अली खान और दोनों बेटे साथ में नजर आते हैं, जो एक परफेक्ट फैमिली पिक्चर है।
68
सास शर्मिला टैगोर के साथ करीना कपूर की खास बॉन्डिंग
एक तस्वीर में करीना कपूर अपनी सास और सैफ अली खान की मां दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ पोज दे रही हैं। इसमें दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
78
सैफ अली खान-अमृता सिंह के बेटे-बेटी भी करीना के घर पहुंचे
करीन-सैफ के घर में रखे गए ईस्टर लंच में सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी पहुंचे।
88
सबा पटौदी का खास मैसेज
सबा पटौदी ने पोस्ट में लिखा, "हैप्पी ईस्टर। शुक्रिया बेबो, मुझे आप सभी के साथ यह अनुभव साझा करने के लिए बुलाने के लिए। परिवार के पल अनमोल होते हैं। मायने रखते हैं। समर वाइब्स। ईस्टर लंच संडे!"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।